Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार में नीतीश कुमार का 'मोहभंग'!, UP में राजभर ने अखिलेश और कांग्रेस को लेकर कह दी ये बड़ी बात; बोले केजरीवाल भी...

    Updated: Sun, 28 Jan 2024 08:58 AM (IST)

    UP Politics। ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार के घटनाक्रम से सपा मुखिया घब ...और पढ़ें

    बिहार में नीतीश कुमार का 'मोहभंग', UP में राजभर ने अखिलेश और कांग्रेस को लेकर कह दी ये बड़ी बात
    बिहार में नीतीश कुमार का 'मोहभंग', UP में राजभर ने अखिलेश और कांग्रेस को लेकर कह दी ये बड़ी बात

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार के घटनाक्रम से सपा मुखिया घबरा गए हैं।

    राजभर ने कहा कि बेचैनी में ही उन्होंने कांग्रेस के नेताओं से पूछे बिना ही उनको दी जाने वाली सीटों से संबंधित पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर डाल दी। विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए का खेल अब पूरा हो चुका है। ममता बनर्जी और नीतीश कुमार इस गठबंधन से अलग हो गए हैं। अब अरविंद केजरीवाल के अलग होने की बारी है।

    सपा ने की कांग्रेस को 11 सीटें देने का एलान

    बता दें समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 11 सीट देने का एलान कर द‍िया है। अखि‍लेश ने शन‍िवार को सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट में ल‍िखा, ''कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।

    इसे भी पढ़ें: रामलला के दर्शन को मुंबई से पैदल निकली मुस्लिम महिला, कार सवार महिलाओं ने किया विरोध; पुलिस ने कर दी ये कार्रवाई