Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'नोएडा हिंसा में पाकिस्तान कनेक्शन की भी हो रही जांच', योगी के मंत्री अनिल राजभर का बड़ा बयान

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 10:12 PM (IST)

    श्रम मंत्री अनिल राजभर ने नोएडा हिंसा को सुनियोजित साजिश बताया, जिसका उद्देश्य प्रदेश के विकास और शांति को बाधित करना है। ...और पढ़ें

    श्रम मंत्री अनिल राजभर। - फाइल फोटो

    श्रम मंत्री अनिल राजभर। - फाइल फोटो

    HighLights

    1. नोएडा हिंसा को श्रम मंत्री अनिल राजभर ने सुनियोजित साजिश बताया।

    2. मेरठ-नोएडा से गिरफ्तार आतंकियों से पाकिस्तान कनेक्शन की आशंका जताई।

    3. मंत्री ने श्रमिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। श्रम मंत्री अनिल राजभर ने नोएडा हिंसा को सुनियोजित साजिश बताया है। कहा कि यह घटना प्रदेश के विकास और शांति व्यवस्था को बाधित करने के उद्देश्य से कराई गई प्रतीत होती है। पिछले दिनों मेरठ और नोएडा से चार संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी हुई है, जिनके तार पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से जुड़े थे। ऐसे में अस्थिरता फैलाने की साजिश की आशंका को बल मिलता है। एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम को विफल करने के लिए भी इन घटनाओं को अंजाम दिया जा सकता है। उन्होंने श्रमिकों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी भ्रामक सूचना या बहकावे में न आएं और शांति बनाए रखें। अराजकता और उग्र आंदोलन किसी समस्या का समाधान नहीं हैं। सरकार आपकी हर बात सुनने के लिए तैयार है।

    प्रदेश के विकास में श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और सरकार उनके हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। “श्रमेव जयते” के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए सरकार लगातार श्रमिक कल्याण के लिए काम कर रही है।

    यह भी पढ़ें- यूपी में कुकर बम से आतंकी साजिश रचने वाले तीन आतंकियों को उम्रकैद, NIA कोर्ट ने सुनाई सजा