Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जिनको नहीं दिखती अल्पसंख्यकों की समस्या, उनकी आंखों में मोतियाबिंद… ओम प्रकाश राजभर बोले- ऑपरेशन किया जाएगा

    Updated: Thu, 12 Dec 2024 01:24 AM (IST)

    UP News - अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मुस्लिमों की रहनुमाई का दावा करने वाली कांग्रेस सपा और बसपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि य ...और पढ़ें

    राजभर ने मुस्लिमों की रहनुमाई का दावा करने वाली कांग्रेस, सपा और बसपा पर निशाना साधा।
    राजभर ने मुस्लिमों की रहनुमाई का दावा करने वाली कांग्रेस, सपा और बसपा पर निशाना साधा।

    HighLights

    1. मंत्री ने कहा- मुसलमान, वंचित सबसे अधिक परेशान
    2. बोले, तीन दलों ने उनको नफरत करना सिखाया

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। ‘तूने चाहा ही नहीं वरना हालात बदल सकते थे, तुम तो ठहरे झील के पानी की तरह दरिया बनते तो बहुत दूर निकल सकते थे’ इन पंक्तियों के साथ अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मुस्लिमों की रहनुमाई का दावा करने वाली कांग्रेस, सपा और बसपा पर निशाना साधा। वहीं मुस्लिमों को उनके पिछड़ेपन के लिए इन दलों को जिम्मेदार ठहराते हुए चेता भी दिया। 

    राजभर ने सरकार के उन अधिकारियों को भी आड़े हाथों लिया, जो अल्पसंख्यकों की समस्याओं को दूर करने में लापरवाही बरत रहे हैं। कहा कि जिन अधिकारियों को अल्पसंख्यकों की समस्याएं नहीं दिखती, उनकी आंखों में मोतियाबिंद है। इसका ऑपरेशन किया जाएगा।

    इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित आल इंडिया टीचर्स एसोसिएशन मदारिसे अरबिया के प्रांतीय सम्मेलन में मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि विधानसभा में सभी 403 विधायकों की हिम्मत नहीं है कि वह मुसलमानों की सही बात बोल सकें। मैं बोलने के लिए आजाद हूं। 

    राजभर ने कहा कि आजादी के समय नौकरियों में मुसलमानों की संख्या 38 प्रतिशत थी। आपने (मुसलमानों ने) आजादी के लिए नहीं कांग्रेस के लिए लड़ा। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में तीन जातियां मुसलमान, वंचित और अहीर परेशान हैं। 

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि तीनों जातियों को तीन पार्टियों (कांग्रेस, सपा, बसपा) ने नफरत सीखा दिया है। इन दलों ने मुसलमानों में नफरत बढ़ाकर वोट तो ले लिया जब बेहतरी के लिए काम करना था तो झोला थमा दिया। 

    राजभर ने आगे कहा कि मुसलमान हजरत मोहम्मद को मानते तो हैं लेकिन उनके बताए रास्ते पर नहीं चलते हैं। उन्होंने सिखाया था कि मजलूम की मदद करो। हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति बनाने वाले अखिलेश, सोनिया और मायावती कौन से मजलूम हैं ? 

    राजभर ने यह भी कहा कि सांसद अफजाल अंसारी मेरे मित्र हैं। मैंने एक दिन चाय पर उनसे कह ही दिया कि साइकिल तू चलावा। राजभर ने इशारों में अफजाल अंसारी को मुसलमानों का नेतृत्व करने की बात कही।

    भाषा विवि से कामिल/ फाजिल स्तर के मदरसों को संबद्ध कराएंगे

    सम्मेलन में एसोसिएशन ने 30 सूत्रीय मांगपत्र मंत्री ओमप्रकाश राजभर को सौँपा। सर्वोच्च न्यायालय से उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से कामिल/फाजिल की डिग्री असंवैधानिक होने का आदेश देने के बाद अब इन पाठयक्रम का संचालन करने वाले मान्यता प्राप्त मदरसों को ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि से संबद्ध कराने का आश्वासन राजभर ने दिया। उन्होंने कहाकि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 13 दिसंबर को बैठक बुलायी है। जल्द ही भाषा विवि जाकर बात करेंगे। मुख्यमंत्री के सामने मदरसा शिक्षा और इसके शिक्षकों से जुड़ी समस्याएं उठाएंगे।