विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'यादव और मुस्लिम ही अखिलेश के लिए सब कुछ;, सपा प्रमुख के आरक्षण वाले बयान पर ओपी राजभर का हमला

Updated: Mon, 24 Aug 2026 04:38 AM (IST)

ओमप्रकाश राजभर ने आरक्षण पर अखिलेश यादव के बयान को लेकर उन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने यादवों और मुस्लिमों के अलावा किसी को कुछ नहीं समझा और सत्ता में रहते हुए अन्य जातियों को सम्मान नहीं दिया।

यादव और मुस्लिम ही अखिलेश के लिए सबकुछ: ओपी राजभर।

यादव और मुस्लिम ही अखिलेश के लिए सबकुछ: ओपी राजभर।

HighLights

  1. राजभर ने अखिलेश के आरक्षण बयान पर हमला बोला।

  2. अखिलेश पर यादवों और मुस्लिमों को प्राथमिकता देने का आरोप।

  3. अन्य पिछड़ी जातियों को सम्मान न देने की बात कही।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आरक्षण के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीति गरमाती नजर आ रही है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आरक्षण पर अखिलेश के बयान को लेकर हमला बोला है। कहा कि आपने मुस्लिमों एवं यादवों के अलावा किसी को कुछ नहीं समझा। आपके राज में यादव और मुस्लिम स्वयं को मुख्यमंत्री समझते थे।

ओमप्रकाश ने एक्स पर पोस्ट कर अखिलेश से पूछा कि जब आप सत्ता में थे तो राजभर, कुर्मी, जाट, निषाद, नाई, धोबी, गोंड, प्रजापति, आर्कवंशी, बंजारा, बहेरिया, मुसहर एवं पासी से लेकर दर्जनों जातियों को क्या सम्मान दिया।

अखिलेश से कहा कि आप लोग संघ प्रमुख के बयान को गलत तरीके से पेश करते रहेे। प्रधानमंत्री का वीडियो सुन लीजिए, जिसमें वो साफ कह रहे हैं कि अगर कोई आरक्षण छीनने की कोशिश करेगा तो मोदी अपनी जान की बाजी लगा देगा।

उन्होंने कहा कि शिवपाल अब आजम खां को गृहमंत्री बनाने के लिए कह रहे हैं, जिससे नीयत का पता चलता है। आगाह किया कि आपकी वजह से ताव में आकर यादव एवं ‘अशफाक’ कोई हरकत कर देंगे फिर बाबा की सरकार ने इन्हें वहीं पहुंचाएगी, जहां इनकी जगह है। फिर आप रोएंगे कि अत्याचार हो रहा है। कहा कि अखिलेश अपना परिवाए बचाएं।

यह भी पढ़ें- मिड-डे मील बनाने वाली बहनों के लिए रक्षाबंधन का उपहार, योगी सरकार ने बढ़ाया मानदेय; मुफ्त इलाज की दी गारंटी