यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP: घोसी उपचुनाव में भाजपा का की हार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले- ये आइएनडीआइए गठबंधन की जीत
Ghosi By Election Result घोसी उपचुनाव में भाजपा का की हार पर विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए के सभी दल गदगद हैं। कांग्रेस के नये नवेले प्रदेश अध्यक्ष अजय रा ...और पढ़ें

HighLights
- घोसी सीट पर भाजपा की हार के बाद आईएनडीआईए गठबंधन में खुशी की लहर
- कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम देखने वाले होंगे
लखनऊ, राज्य ब्यूरो। घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा को मिली जीत से कांग्रेस भी कम उत्साहित नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को मिली जीत पर खुशी जताई है। कहा कि यह जीत विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए की जीत है।
राय ने उम्मीद जताई कि घोसी उपचुनाव में सपा की जीत के आने वाले लोकसभा चुनाव में और सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे। कहा कि कांग्रेस ने 26 अगस्त को ही सपा के समर्थन में अपने कदम बढ़ा दिए थे। मऊ के आसपास के सभी जिलों में कांग्रेस नेताओं ने घोसी में लोगों के बीच जाकर सपा प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा।
सपा की जीत से विपक्षी गठबंधन की मजबूत नींव पड़ी है। हालांकि लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन आईएनडीआइएमें सीटों के बंटवारे को लेकर राय का कहना है कि इसका निर्णय शीर्ष नेतृत्व करेगा। राय ने भाजपा पर हमला भी बोला। कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी व बड़ी-बड़ी बातों से लोग ऊब चुके हैं।
प्रदेश में हो रही दुस्साहसिक घटनाएं कानून-व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। महिला सिपाही के साथ हुई घटना इसका उदाहरण है। कहा कि कांग्रेस आने वाले लोकसभा चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था व जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएगी।
खबरें और भी
बता दें कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान को रिकॉर्ड 42,759 वोटों से शिकस्त दी है। अखिलेश यादव ने इस जीत को जनता की जीत बताया है।