Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pahalgam Attack: यूपी से वापस भेजे जाएंगे डेढ़ हजार से अधिक पाकिस्तानी नागरिक, सभी जिलों से जुटाई जा रही जानकारी

    Updated: Fri, 25 Apr 2025 08:47 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में रह रहे डेढ़ हजार से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की तैयारी शुरू कर दी ...और पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाक नागरिकों को वापस भेजने की तैयारी। जागरण
    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाक नागरिकों को वापस भेजने की तैयारी। जागरण

    HighLights

    1. कायराना आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की तैयारी
    2. बरेली में 35, रामपुर में 30, बुलंदशहर में 18 व वाराणसी में 10 पाकिस्तानी नागरिक

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। जम्मू-कश्मीर में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की तैयारी तेज कर दी गई है। प्रदेश में रह रहे डेढ़ हजार से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों को जल्द वापस भेजा जाएगा।

    एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, विभिन्न प्रकार के वीजा पर प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। डेढ़ हजार से अधिक पाकिस्तानी नागरिक प्रदेश में होने का अनुमान है। कुछ पाकिस्तानी नागरिक खुद से वापस जा रहे हैं। जो निर्धारित समय में वापस नहीं जाएंगे, उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी।

    सभी जिलों में रहे रहे पाकिस्तानी नागरिकों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। अब तक बरेली में 35, रामपुर में 30, बुलंदशहर में 18 व वाराणसी में 10 पाकिस्तानी नागरिकों के रहने की जानकारी मिली है। कई पाकिस्तानी नागरिक वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी वापस नहीं जाते हैं और पहचान बदलकर रहने लगते हैं।

    आतंकी हमले से पूरा देश दहला गया है। जागरण


    इसे भी पढ़ें- UPPCL: अगले महीने से बिजली का बिल आएगा कम, बचेंगे आपके इतने रुपये; जानिए क्या है वजह

    ऐसे पाकिस्तानी नागरिकों को भी चिह्नित करने का प्रयास किया जाएगा। डीजीपी प्रशांत कुमार का कहना है कि पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजे जाने के संबंध में अभी केंद्र सरकार का आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

    प्रदेश में अलग-अलग वीजा पर रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों का पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है। केंद्र सरकार का आदेश मिलते ही विधिक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। 

    इसे भी पढ़ें- 'कोई राजनीतिक लाभ न लें...', पहलगाम हमले पर PM मोदी की खुली चेतावनी के बीच अखिलेश यादव का बयान