Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खत्म होने वाला है इंतजार, जल्द शुरू होगी विख्यात सीरीज Panchayat Season-5 की शूटिंग

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Sat, 07 Feb 2026 08:28 PM (GMT+05:30)

    Panchayat Season-5 :  जल्द ही इस सीरीज के सीजन 5 की शूटिंग प्रारम्भ हो जाएगी। इसकी स्क्रिप्ट तैयार हो गई है और कलाकारों को भी तैयार रहने के लिये कह दि ...और पढ़ें

    फैसल मलिक (प्रहलाद चा)- वेब सीरीज पंचायत सीजन पांच

    फैसल मलिक (प्रहलाद चा)- वेब सीरीज पंचायत सीजन पांच

    HighLights

    1. वेव सीरिज का स्क्रिप्ट तैयार, कलाकारों को मिला ग्रीन सिग्नल

    2. प्रहलाद चा फैसल मलिक ने झांसी में बताया कैसे आगे बढ़ेगी कहानी

    3. मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के महोदिया गांव में एक बार फिर होगी शूटिंग

    जागरण सवाददाता, झांसी : फुलेरा गांव, प्रधानजी, सचिवजी, वनराकस और प्रहलाद चा - कुछ याद आया। ठीक समझे हैं आप, हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज पंचायत की।

    अब आपका इंतजार खत्म होने को है। जल्द ही इस सीरीज के सीजन पांच की शूटिंग प्रारम्भ हो जाएगी। इसकी स्क्रिप्ट तैयार हो गई है और कलाकारों को भी तैयार रहने के लिये कह दिया गया है।

    पंचायत वेब सीरीज के सीजन चार में आपने देखा कैसे विधायक का साथ मिलने के बाद वनराकस ने अपनी पत्नी को प्रधानी का चुनाव जितवा दिया था और प्रहलाद चा के पास जमा घोड़ा वापस होने की नौबत आ गई थी। इस हार की हताशा के बाद सचिवजी के गांव में रहने, प्रधान की बेटी की शादी, प्रहलाद चा की उप-प्रधानी सहित सभी खतरे में आ गई थी। इसको देखने के बाद दर्शकों को अगली सीरीज की प्रतीक्षा थी।

    कॉमेडी का मिलेगा तड़का

    बुंदेलखंड लिट्रेचर फेस्टिवल में भाग लेने झांसी आए पंचायत वेब सीरीज में प्रहलाद चा (फैसल मलिक) का कहना है कि इस बार की सीरीज कुछ अलग होगी। पंचायत की सीरीज में लोगों को कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। चुनाव में मिली हार के बाद इसकी कसक भी देखने को मिलेगा, कुछ नया हंगामा होगा। इसी के साथ वनराकस की परीक्षा भी होगी। अब तक बात-बात में खामियां खोजने वाले वनराकस के हाथों में सत्ता है, वह लोगों को कितना संतुष्ट कर पाते हैं, यह देखने वाली चीज होगी। अकेले पड़ गए प्रहलाद चा की अधूरी कहानी कैसे आगे बढ़ती है, सचिवजी की नौकरी और शादी सब कुछ मजेदार तरीके से प्रस्तुत करने की तैयारी है।

    स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी

    पहले कहा जा रहा था कि पांचवें संस्करण की शूटिंग नवंबर 2025 से प्रारम्भ हो जाएगी, लेकिन किन्हीं कारणों से यह प्रारम्भ नहीं हो सकी थी। अब स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है और कलाकारों से भी शूटिंग के लिये तैयार रहने के लिये कह दिया गया है। मार्च अंत तक मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के महोदिया गांव में एक बार फिर शूटिंग होगी। जिसे सीरीज में बतौर 'फुलेरा' दिखाया जा रहा है। इस बार भी सीरीज में जितेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक नजर आएंगे।


    मुंबई में 23 वर्ष से जमे इलाहाबादी फैसल

    इलाहाबाद के मूल निवासी फैसल मलिक पिछले 23 वर्षों से मुंबई में जमे हैं। इन्होंने तमाम दौर देखे हैं। बतौर अभिनेता गैंग ऑफ वासेपुर में अपनी पहचान बना चुके फैसल की कंपनी ने स्मॉक सीरीज बनाई जो काफी चर्चित रही थी। अलावा उन्होंने डिस्कवरी पर भी कई चर्चित शो दिये हैं।

    खबरें और भी