Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान को लेकर पार्टी के नेता ही खफा, सपा नेता आईपी सिंह ने कही ये बात

    By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 11:55 AM (IST)

    Swami Prasad Maurya समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) अक्सर ही अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहते है ...और पढ़ें

    स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर सपा नेता आईपी सिंह ने कही ये बात
    स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर सपा नेता आईपी सिंह ने कही ये बात

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ।  Swami Prasad Maurya: समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) अक्सर ही अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। दीपावली पर्व पर माता लक्ष्मी के अपमान को लेकर सपा नेता एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गए हैं। मौर्य के माता लक्ष्मी को लेकर अपमानित बयानबाजी पर अन्य पार्टी के नेताओं के अलावा सपा नेताओं ने भी नाराजगी जताई है।

    सपा नेता व पूर्व मंत्री आईपी सिंह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट किया है, "5 वर्ष बीजेपी में आप कैबिनेट मंत्री रहे तब मां लक्ष्मी जी और भगवान गणेश जी पर अभद्र टिप्पणी करते हुए डरते थे। आपकी बेटी बदायूं से सांसद हैं अपने को सनातनी बताती हैं कोई पूजा-पाठ नहीं छोड़ती। कम से कम आप अपने बेटे-बेटी को समझा लेते। पार्टी को नुकसान पहुंचाना बन्द करिए। ये आपके निजी विचार हैं समाजवादी पार्टी से इसका दूर-दूर तक मतलब नहीं। समाजवादी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने 5 Nov को बाबा केदारनाथ के दर्शन करके लौटी हैं। समाजवादी पार्टी की हिन्दू धर्म में पूरी आस्था है।"

    माता लक्ष्मी को लेकर विवादित बयान

    दरअसल दीपावली पर्व के अवसर पर सपा नेता ने माता लक्ष्मी का अपमान करते हुए अपनी पत्नी का पूजा व सम्मान करते हुए तस्वीरें एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की हैं जिसके बाद से वह इंटरनेट मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं।

    सपा नेता पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम

    बीते दिनों सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के लक्ष्मी माता के विवादित बयान पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम की प्रत‍िक्र‍िया सामने आई। प्रमोद कृष्णम ने नाराजगी व्‍यक्‍त करते हुए कहा, "स्वामी प्रसाद मौर्य के मुंह में बवासीर हो गया है, उन्‍हें इलाज की बहुत जरूरत है। मैं योगी आदित्यनाथ जी से कहूंगा की उनके बोलने पर पाबंदी लगाएं।''

    खबरें और भी

    सपा नेता ने दीपावली पर किया था विवादित पोस्ट

    सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि "दीपोत्सव के अवसर पर अपनी पत्नी का पूजा व सम्मान करते हुए कहा कि पूरे विश्व के प्रत्येक धर्म, जाति, नस्ल, रंग व देश में पैदा होने वाले बच्चे के दो हाथ, दो पैर, दो कान, दो आंख, दो छिद्रों वाली नाक के साथ एक सिर, पेट व पीठ ही होती है, चार हाथ, आठ हाथ, दस हाथ, बीस हाथ व हजार हाथ वाला बच्चा आज तक पैदा ही नहीं हुआ तो चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है? अगर आप लक्ष्मी देवी की पूजा करना ही चाहते हैं तो अपने घरवाली की पूजा व सम्मान करें जो सही मायने में देवी है क्योंकि आपके घर परिवार का पालन-पोषण, सुख-समृद्धि, खान-पान व देखभाल की जिम्मेदारी बहुत ही निष्ठा के साथ निभाती है।"

    मौर्य ने अपने विवादित बयान पर दी सफाई

    हालांकि बाद में सपा नेता ने अपने विवादित बयान पर कहा, ''मैंने अकेले चार भुजाओं की बात नहीं की थी, मैंने आठ भुजाओं, दस भुजाओं, 1000 भुजाओं की भी बात कही थी। ऐसा कोई बच्चा देश में कभी पैदा नहीं हुआ। अगर ऐसा हुआ, तो मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे मुझे बताएं, मैं इसे स्वीकार करूंगा।'' 

    स्वामी प्रसाद ने कहा, "वास्तविक अर्थों में, आपकी पत्नी आपके 'घर की लक्ष्मी' है, जिस तरह से वह घर संभालती है, उसकी चिंता करती है और उसके रखरखाव और समृद्धि के लिए काम करती है, ऐसा कोई और नहीं कर सकता... तो जब वह असली 'गृह लक्ष्मी' है, तो उसकी पूजा करने में आपत्ति क्यों? तो हमारे देश की संस्कृति के अनुसार 'यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता'...के अनुसार हमारी संस्कृति, हमें अपनी पत्नी का सम्मान, पूजा और आदर करना चाहिए।"

    बता दें कि पिछले दिनों श्रीरामचरितमानस को लेकर अपमानित बयानबाजी के चलते सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य सुर्खियों में थे। 

    यह भी पढ़ें - 'स्वामी प्रसाद मौर्य के मुंह में बवासीर हो गया है', सपा नेता पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम; CM योगी से की ये मांग

    यह भी पढ़ें - Swami Prasad Maurya: 'मैं चुनौती देता हूं उन्‍हें...', मां लक्ष्‍मी पर व‍िवाद‍ित बयान देकर घि‍रे स्‍वामी प्रसाद मौर्य अब क्‍या बोले?