Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दो हफ्ते में चौथी बार Petro- Diesel Price Hike, देखें लखनऊ में कितना हुआ रेट और पहले था कितना और अब क्या

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Mon, 25 May 2026 12:59 PM (IST)

    Petrol and Diesel Rate Hike in Lucknow: बढ़े हुए दाम सोमवार छह सुबह बजे से लागू हो गए हैं। ...और पढ़ें

    दो हफ्ते में चौथी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

    दो हफ्ते में चौथी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

    HighLights

    1. पेट्रोल और डीजल के बढ़े दाम सोमवार सुबह छह बजे से लागू

    2. पेट्रोल ने मारा शतक तो डीजल भी नजदीक पहुंचा

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। पश्चिम एशिया में हालात नियंत्रण में न होने के कारण भारत में ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसका असर एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी पड़ रहा है।

    दो हफ्ते में तेल कंपनियों ने चौथी बार पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। इस बार सर्वाधिक बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल के दाम में 2.61 और डीजल के दाम में 2.71 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जिसके कारण पेट्रोल ने तो लखनऊ में दाम का शतक पूरा कर लिया है, जबकि डीजल का दाम शतक के करीब पहुंच गया है। बढ़े हुए दाम सोमवार छह सुबह बजे से लागू हो गए हैं।
    लखनऊ में अब पेट्रोल की कीमत 101.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले 14 मई को पेट्रोल के दाम 94.69 और डीजल के दाम 87.81 रुपये प्रति लीटर थे।

    दो हफ्ते में चार बार बढ़े दाम

    देश में 14 मई से पहले प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई गई थीं। इसके बाद 15, 19, 23 और 25 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई गईं। 15 मई को पेट्रोल का दाम 97.55, 19 मई को 98.42, 23 मई को 99.28 और 25 मई को 101.89 रुपये प्रति लीटर किया गया। इसी तरह से डीटल के रेट 15 मई को 90.82, 19 मई को 91.73, 23 मई को 92.64 और 25 मई को 95.36 रुपया प्रति लीटर किया गया। पेट्रोल का दाम 15 मई को 2.86, 19 को 0.87, 23 मई को 0.86 और 25 मई को 2.61 रुपया प्रति लीटर बढ़ाया गया। डीजल के दाम में 15 मई को 3.01, 19 मई को 0.91, 23 मई को 0.91 और 25 मई को 2.72 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

    महंगाई की मार जेब पर लगातार बढ़ी

    आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार लगातार बढ़ती जा रही है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे आम लोगों के बजट और रोजमर्रा की जरूरतों पर दिखाई देने लगा है। ताजा बढ़ोतरी के बाद वाहन का प्रयोग करने वालों में नाराजगी देखी जा रही है। इनका कहना है कि लगातार बढ़ रहे ईंधन के दामों से सफर महंगा होता जा रहा है और इसका सीधी असर खाने-पीने से लेकर अन्य जरूरी सामानों की कीमतों पर भी पड़ रहा है।

    यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price: लखनऊ में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, जानें राजधानी में तेल के ताजा रेट

    विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और टैक्स के असर के चलते ईंधन के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों का असर परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Lucknow Petrol Diesel Price Hike: लखनऊ में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े, जानें नई कीमतें और आम आदमी पर असर

    ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि अगर इसी तरह कीमतें बढ़ती रहीं तो किराए में बढ़ोतरी करना मजबूरी बन जाएगा। वहीं आम नागरिकों को अब हर दिन बढ़ती महंगाई के बीच राहत मिलने का इंतजार है।