Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Modi Birthday:अखिलेश यादव ने डेढ़ बजे दी बधाई, राहुल गांधी ने लिखा Wishing PM Narendra Modi A हैप्पी बर्थडे

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 17 Sep 2022 02:17 PM (IST)

    PM Narendra Modi Birthday 2022 अखिलेश यादव की बधाई का ट्वीट दोपहर में आया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दोपहर में एक बजकर 34 मिनट ...और पढ़ें

    PM Narendra Modi Birthday 2022: अखिलेश यादव -राहुल गांधी
    PM Narendra Modi Birthday 2022: अखिलेश यादव -राहुल गांधी

    लखनऊ, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज यानी 17 सितंबर को उनके 72वें जन्मदिन पर देश भर के नेताओं के साथ विदेशी नेता तथा राजनायिक बधाई दे रहे हैं। इस माहौल के बीच में विपक्षी दल के नेता काफी सुस्त से हैं।

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बधाई का ट्वीट दोपहर में आया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दोपहर में एक बजकर 34 मिनट पर पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई का ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने सुबह ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दे दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में अंग्रेजी में लिखा है विशिंग पीएम नरेन्द्र मोदी ए हैप्पी बर्थ डे।

    कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने तो पीएम नरेन्द्र मोदी को बधाई देना भी मुनासिब नहीं समझा। सोनिया गांधी ने तो 31 जुलाई के बाद से अभी तक कोई ट्वीट ही नहीं किया है, जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज ही कई ट्वीट किया है। उन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई नहीं दी है।

    खबरें और भी

    बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सुबह ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 72वें जन्मदिन की बधाई दी थी। चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। बसपा मुखिया मायावती ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके 72वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं मायावती ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना भी की है।

    इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई का ट्वीट किया।