विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में एयर शो और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दौरा, दो विमान लखनऊ डायवर्ट

Published: Sun, 25 Oct 2026 01:15 PM (IST)

Flights of Varanasi Diverted : वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दौरा और एयर शो के कारण एयर कनेक्टिविटी प्रभावित हो रही है।

वाराणसी में एयर शो के कारण एयर कनेक्टिविटी प्रभावित

वाराणसी में एयर शो के कारण एयर कनेक्टिविटी प्रभावित 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ : वाराणसी में रविवार को भारतीय वायुसेना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे एयर शो के कारण वहां जा रहे दो विमानों को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दौरा और एयर शो के कारण एयर कनेक्टिविटी प्रभावित हो रही है।
इंडिगो एयरलाइन का दिल्ली से वाराणसी जा रहा विमान 6ई 5025 सुबह 10:14 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा। इसी तरह हैदराबाद से वाराणसी जा रहा विमान 6ई 915 लखनऊ एयरपोर्ट पर 10:19 बजे उतरा। इन को भी लखनऊ में ही रोका गया है। आगे का मार्ग क्लियर होने के बाद रवाना किया जाएगा।