यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election 2024 से पहले बड़ा सियासी फेरबदल, RLD ने सपा के साथ किया गठबंधन; इतनी सीटों पर बनी बात
लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। रालोद मुखिया जयंत और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गठबंधन कर लिया है। एक ओर विप ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने सपा के साथ गठबंधन कर लिया है।
एक ओर विपक्ष की सभी पार्टियां एकजुट होकर भाजपा को हराने के लिए विपक्षी गठबंधन आईएनडीआए का गठन किया तो वहीं लगातार सपा मुखिया अखिलेश यादव यूपी में अपनी सियासी पकड़ और मजबूत करने के लिए नए पैंतरे आजमा रहे हैं।
अखिलेश यादव शुक्रवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट की जिसमें वह जयंत चौधरी के साथ नजर आ रहे हैं। अखिलेश यादव ने एक्स कर लिखा- 'राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई! जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं!'"
वहीं जयंत चौधरी ने एक्स कर कहा- "राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और ख़ुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें!"
राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और ख़ुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें! https://t.co/O9Qc0VTPuv
— Jayant Singh (@jayantrld) January 19, 2024
सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी रालोद
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयन्त चौधरी की मुलाकात के बाद सीटों पर सहमति बनी है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने सात सीटों पर समझौता होने की पुष्टि की है।