Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    President Draupadi Murmu Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का लखनऊ दौरा, आज और कल बदली रहेगी शहर में ट्रैफिक व्यवस्था

    By Vivek RaoEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Mon, 11 Dec 2023 08:13 AM (IST)

    President Draupadi Murmu Visits Lucknow आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शहर में आएंगी। सेतु निगम ब्रिज के कुछ स्थानों पर उजड़े हुए व्यू कटर को तुरंत ठीक ...और पढ़ें

    President Draupadi Murmu Visit: आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शहर में, आज और कल बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
    President Draupadi Murmu Visit: आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शहर में, आज और कल बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को लखनऊ आ रही हैं। वह 11 और 12 दिसंबर को लखनऊ रहेंगी। वह डिवाइन हार्ट फाउंडेशन की स्थापना समारोह में शामिल होंगी। सोमवार को विशेष विमान से वह शाम 4.50 मिनट पर लखनऊ आ जाएंगी।

    उनका वीआइपी हैंगर में स्वागत किया जाएगा। यहां से सीधे वह डिवाइन हार्ट फाउंडेशन के कार्यक्रम स्थल जाएंगी। वह शाम 5.25 से सात बजे तक डिवाइन हार्ट फाउंडेशन के समारोह में रहेंगी। इसके बाद वह राजभवन जाएंगी, यहां रात्रि विश्राम करेंगी।

    राजभवन से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेगी

    12 दिसंबर को सुबह 10.20 बजे राजभवन से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेगी। यहां ट्रिपल आइटी के दीक्षा समारोह में 11 बजकर 40 मिनट तक रहेंगी। राष्ट्रपति के आगमन पर हो रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंडलायुक्त डा. रोशन जैकब ने रविवार को शहीद पथ, एयरपोर्ट व आइजीपी कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को समय से सभी व्यवस्थाएं पूरा करने के लिए कहा। एलडीए, नगर निगम व पीडब्ल्यूडी द्वारा किये जा रहे साज-सज्जा कार्यों की सराहना की।

    डायवर्जन 

    राष्ट्रपति के आगमन पर सोमवार और मंगलवार को शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। डायवर्जन सुबह 10 से लागू रहेगा। इस दौरान सामान्य वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजरना होगा। यह जानकारी रविवार शाम डीसीपी ट्रैफिक कार्यालय से दी गई।

    खबरें और भी

    छोटे वाहनों का डायवर्जन : इधर से नहीं जा सकेंगे

    • अमौसी एयरपोर्ट तिराहे से अमौसी वीआइपी गेट की ओर
    • कानपुर रोड से आने वाले वाहन शहीद पथ पर नहीं जाएंगे
    • रायबरेली रोड, तेलीबाग चौराहा से शहीद पथ की ओर
    • सुलतानपुर रोड से आने वाले वाहन शहीद पथ को इधर से जा सकेंगे
    • अमौसी एयरपोर्ट बैरियर तिराहे से दाहिने इंटरनेशनल, डोमेस्टिक होकर
    • पुरानी चुंगी तिराहा से पिकेडली, बाराबिरवा के रास्ते
    • मोहनलालगंज कस्बा तिराहा से होकर
    • अर्जुनगंज बाजार, कैंट होते के रास्ते

    अयोध्या रोड, गोमतीनगर की ट्रैफिक व्यवस्था

    • पिकप पुल तिराहा से आने वाले वाहन विजयीपुर अंडरपास के रास्ते कठौता चौराहा नहीं जा सकेंगे, यह वाहन पालीटेक्निक चौराहे के रास्ते जाएंगे।
    • चिनहट तिराहे से आने वाले वाहन, कठौता चौराहा को नहीं जाएंगे। यह वाहन चिनहट तिराहे से सीधे जा सकेंगे।
    • कमता तिराहे से शहीद पथ को वाहन नहीं जाएंगे। यह न्यू हाईकोर्ट मोड़ से पालीटेक्निक चौराहे के रास्ते जाएंगे।
    • हनीमैन चौराहा से तख्वा तिराहे को वाहन नहीं जा सकेंगे। यह हुसड़िया चौराहे से सहारा हास्पिटल तिराहे के रास्ते जाएंगे। राजभवन के आस पास की व्यवस्था 
    • बंदरिया बाग चौराहे से वाहन राजभवन की ओर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन गोल्फ क्लब चौराहे से लालबत्ती चौराहे के रास्ते जाएंगे।
    • डीएसओ चौराहे से वाहन राजभवन की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन पार्क रोड, सिसेंडी तिराहा होकर जाएंगे। 

    सिटी और रोडवेज बसों के लिए 

    • शहीद पथ पर रोडवेज और सिटी बसों का आवागमन बंद रहेगा। बसों का आवागमन बाराबिरवा के रास्ते होगा।
    • कमता से शहीद पथ बसें नहीं जा सकेंगी। यह विजयीपुर अंडरपास, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, समतामूलक के रास्ते जाएंगी।
    • हनीमैन चौराहा से तख्वा तिराहे की तरफ रोडवेज व सिटी बसें नहीं जाएंगी। यह बसें हुसेड़िया चौराहे के रास्ते जाएंगी।
    • हजरतगंज चौराहे से आने वाली रोडवेज व सिटी बसों का आवागमन डीएसओ चौराहा, राजभवन की ओर प्रतिबंधित रहेगा।

    ट्रैफिक जाम में फंसे इमरजेंसी वाहन तो यहां करें फोन

    दो दिनों तक छोटे वाहनों का सुबह से डायवर्जन रहेगा। इस दौरान यदि सामान्य मार्ग पर इमरजेंसी वाहन एंबुलेंस, स्कूली, शव वाहन और दमकल फंसे तो संबंधित व्यक्ति को ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454405155 पर सूचना देनी होगी। सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस एेसे वाहनों को जाम से मुक्त कराएगी। आवश्यकता पड़ने पर प्रतिबंधित मार्ग से भी इन वाहनों को निकाला जाएगा।