सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, पीएम नरेन्द्र मोदी के विजनरी Budget 2026-27 से उत्तर प्रदेश के विकास को मिलेगी और गति
CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से कहा कि यह बजट विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के अभियान को काफी गति देने वाला है। ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित किया
HighLights
बजट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को किया संबोधित
बजट में नए व विकसित भारत की संकल्पना की स्पष्ट दृष्टि
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट पर सोमवार को अपने सरकारी आवास पर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने आम बजट 2026-27 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन वाला बताया। इस अवसर पर उनके साथ उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह बजट प्रदेश के आम जन के जीवन को सरल बनाने में मददगार होगा। बजट में युवा, गरीब व वंचित के समान विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें हर नागरिक के मूल कर्तव्यों की ओर ध्यान आकर्षित किया गया है। इसमें किसान, युवा, महिला व गरीब का ध्यान रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश राज्य का बजट भी इसी तर्ज पर लाएंगे जिससे विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे। रोजगार की अपार संभावनाएं हैं और यूपी के युवाओं के लिए बड़ा स्थान मिलेगा। बजट में बड़ा हिस्सा यानी 10 हजार करोड़ रुपये एमएसएमई के लिए रखा गया है। इससे हमारे कारीगरों के उत्पाद को बढ़िया लाभ मिलेगा। विश्वकर्मा सम्मान प्रोत्साहन की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में लाभ मिल रहा है।
राज्य ने ओडीओपी के उत्पादों का एक्सपोर्ट शुरू किया है, इसको इस बजट से बड़ा लाभ मिलेगा। पैकेजिंग के लिए यूपी आगे बढ़ेगा और इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ेगा। बजट से रेलवे के सात कॉरीडोर को बढ़ावा मिलेगा और उत्तर प्रदेश में लॉजिस्टिक का बड़ा हब तैयार होगा। बजट में मल्टीलेवल लॉजिस्टिक हब के लिए बड़ा लाभ है। अयोध्या जी से हल्दिया के बीच में वाटर वे का उपयोग करने में बढ़ावा मिलेगा।
खबरें और भी
बायोफार्मा का ग्लोबल हब
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश 10 हजार करोड़ के बायोफार्मा का ग्लोबल हब बनेगा। हम इसी को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फार्मा का आयोजन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर डाटा सेंटर भी बन रहा है। यूपी में महिला कार्यबल अलग-अलग सेक्टर में विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है। महिलाओं के सुरक्षित हास्टल को बढ़ाया जाएगा और बजट से छात्राओं के लिए शिक्षा में बढ़ावा मिलेगा।
टूरिज्म हब के रूप में बढ़ाया जा रहा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश को टूरिज्म हब के रूप में बढ़ाया जा रहा है। धार्मिक पर्यटन में उत्तर प्रदेश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने इस बजट में 15 आर्कलॉजिकल साइट्स के अलग धन की व्यवस्था की है। अलग बजट मिलने से इसको गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा या यूपी अथारिटी क्षेत्र में सेमी कण्डकटर को बढ़ावा मिलेगा। इससे युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए बहुत सम्भावना है। इलेक्ट्रॉनिक कम्पोनेन्ट के लिए पहले से दो लाख करोड़ में अब और बढ़ावा मिलेगा। अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने में यह बजट काफी सहयोगी सिद्ध होगा। प्रदेश में 98 जिला स्तरीय अस्पताल हैं, इनके इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
समर्थ नाम एक नई शुरुआत
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में समर्थ नाम से एक नई शुरुआत की गई है। इससे खेल और खेल से जुड़े उद्योगों को बड़ा लाभ होगा। उत्तर प्रदेश में मेरठ को स्पोर्ट्स प्रोडक्ट के बड़े क्लस्टर के रूप में बढ़ाया जाएगा। हर डिविजनल स्तर पर एक स्पोर्ट्स कॉलेज बनाएंगे जिससे खेल को बढ़ावा मिलेगा। वित्त आयोग की रिपोर्ट में एक बड़ा हिस्सा यूपी को मिलता है इसमें यूपी की जिम्मेदारी बढ़ी है और आगे आने वाले समय में यूपी को इसका लाभ भी मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक के विकास खर्च, सुदृढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर और सात रेल कारिडोरों के लिए बजट में प्रविधान किया गया है। आयुष सेक्टर को विकसित करने और हेल्थ सेक्टर की मजबूती के लिए प्रयास किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन के प्रति और कर्तव्य भवन में बने पहले बजट की प्रस्तुति के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताते हुए कहा कि बजट में नए व विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि स्पष्ट दिख रही है। हर जिले में गर्ल्स हास्टल का निर्माण, स्टेम (साइंस, टेक्नोलाजी, इंजीनियरिंग व मैथ्स) संस्थानों की स्थापना और युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने के लिए बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर से लैस सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे कार्यों के लिए उन्होंने बजट की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने याद कराया कि बीते वर्ष देश ने जीएसटी सुधारों को देखा, आम नागरिकों ने उसका लाभ लिया। इनकम टैक्स एक्ट को अप्रैल से लागू करने, फार्म सरलीकृत करने की दिशा में उठे कदम का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट समाज के हर तबके (युवा, महिला, किसान, उद्यमी) को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो नए भारत को विकसित भारत की तरफ तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था के रूप में प्रस्तुत करने वाला है।