Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ‘राहुल गांधी हिंदुओं का अपमान नहीं…’ सदन में ‘हिंदुत्व’ पर हंगामे पर प्रियंका गांधी ने दिया बयान

    Updated: Mon, 01 Jul 2024 06:38 PM (IST)

    केन्द्र सरकार के गठन के बाद संसद भवन में पहला सत्र चल रहा है। सत्र के छठे दिन सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरते नजर आए। राहु ...और पढ़ें

    प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी का बचाव किया।
    प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी का बचाव किया।

    HighLights

    1. सदन में राहुल गांधी ने ‘हिंदुत्व’ पर दिया बयान
    2. प्रियंका गांधी ने उनके बयान पर दिया स्पष्टीकरण

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के पक्ष में बयान देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने सदन में हिंदुओं का अपमान नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट बोला है, उन्होंने भाजपा और उसके नेताओं के बारे में बोला है। प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी हिंदुओं का अपमान नहीं कर सकते।

    केन्द्र में सरकार के गठन के बाद पहले संसद सत्र के छठे दिन सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं में काफी नोकझोंक हुई। इस दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरते नजर आए।

    राहुल गांधी ने सदन में कही ये बातें

    सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने हाथ में भारतीय संविधान की प्रति लेकर बहस की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि देश ने मिलकर संविधान की रक्षा की है, यह अच्छा लगता है कि भाजपा के लोग अब मेरे बाद 'जय संविधान' दोहरा रहे हैं।

    राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान के साथ छेड़छाड़ कर, भारत के विचार और भाजपा द्वारा प्रस्तावित विचारों का विरोध करने वाले लाखों लोगों पर व्यवस्थित हमला किया गया है।

    राहुल गांधी ने सदन में भगवान शिव की तस्वीर दिखाई, इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि नियमों के तहत तख्तियां दिखाने की अनुमति नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि सभी धर्म साहस की बात करते हैं; उन्होंने इस्लाम और सिख धर्म का हवाला देते हुए कहा कि व्यक्ति को निडर होना चाहिए।

    राहुल गांधी ने कहा कि यदि आप भगवान शिव की छवि देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि हिंदू कभी भय, घृणा नहीं फैला सकते, लेकिन भाजपा चौबीसों घंटे भय, घृणा फैलाती है।

    राहुल गांधी ने लोकसभा में भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि हिंदू धर्म का मतलब डर, नफरत और झूठ फैलाना नहीं है। राहुल ने प्रधानमंत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा और मोदी संपूर्ण हिंदू समाज नहीं हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi के बयान पर CM योगी का पलटवार, कहा: खुद को 'एक्सीडेंटल हिंदू' कहने वाली जमात के शहजादे को...