Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP By Election 2024: व‍िधानसभा उपचुनाव के बाद होगी राहुल-खरगे की रैली, पहले सितंबर में थी प्रस्‍ताव‍ित

    Updated: Mon, 12 Aug 2024 08:39 AM (GMT+05:30)

    UP Assembly By elections 2024 लोकसभा चुनाव में आइएनडीआइए गठबंधन को उत्तर प्रदेश में एनडीए से ज्यादा सीटों पर जीत मिलने के बाद कांग्रेस ने नए सिरे से प ...और पढ़ें

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी।- फाइल फोटो
    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी।- फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की लखनऊ में सितंबर माह में प्रस्तावित रैली अब विधानसभा उपचुनाव के बाद होगी। लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद प्रदेश कांग्रेस ने लखनऊ में रैली का प्रस्ताव दिया था।

    लोकसभा चुनाव में आइएनडीआइए गठबंधन को उत्तर प्रदेश में एनडीए से ज्यादा सीटों पर जीत मिलने के बाद कांग्रेस ने नए सिरे से प्रदेश में अपना जनाधार खड़ा करने के लिए राहुल व खरगे की रैली आयोजित की थी। रैली की तिथि तय नहीं की गई थी, लेकिन मौखिक रूप से केंद्रीय नेतृत्व ने सहमति दे दी थी।

    पांच सीटों पर उम्‍मीदवार उतारना चाहती है कांग्रेस 

    लोस चुनाव के परिणाम से उत्साहित कांग्रेस विधानसभा उपचुनाव में भी पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने के लिए समाजवादी पार्टी पर दबाव बना रही है। अंतिम निर्णय दिल्ली से होना है, प्रदेश कांग्रेस ने उन सीटों पर अपनी दावेदारी जता दी है, जिन सीटों पर पिछले विस चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों की जीत हुई थी। प्रदेश में 10 विस सीटों पर विस उपचुनाव होने हैं।

    उपचुनाव के बाद ही होगी रैली

    इसके चलते प्रदेश कांग्रेस की कोशिश थी कि राहुल व खरगे की लखनऊ में रैली के बाद गठबंधन के पक्ष में माहौल बनेगा। रैली के संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि लखनऊ के रामाबाई आंबेडकर मैदान में रैली के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। फिलहाल केंद्रीय नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि अब उपचुनाव के बाद ही रैली रखी जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा उपचुनाव से पहले मायावती को झटका, बसपा नेता पुष्पेंद्र ने थामा कांग्रेस का दामन