Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या राम मंदिर में रामलला व राजा राम के गर्भगृह में लगाया गया आयल हीटर

    By Dharmendra PandeyEdited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Thu, 18 Dec 2025 02:11 PM (IST)

    Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर में भूतल पर विराजमान रामलला और प्रथम तल पर प्रतिष्ठित राजा राम के गर्भगृह में आयल हीटर लगा दिया गया है। श्रीरामजन्मभूमि ...और पढ़ें

    गर्भगृह में आयल हीटर

    गर्भगृह में आयल हीटर 

    HighLights

    1. कनक भवन व हनुमानगढ़ी में भी भगवान को भीषण ठंड से बचाने के प्रबंध

    2. शयन के समय रात्रि में उन्हें ओढ़ाई जा रही है राजस्थानी रजाई

    जागरण संवाददाता, अयोध्या : मौसम की बेरुखी के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई है। भीषण ठंड पड़ने से मनुष्यों व बेजुबानों के साथ अयोध्याधाम के विभिन्न मंदिरों में विराजे भगवान को भी ठंड लगने लगी है।

    उन्हें सर्दी से बचाने के लिए विभिन्न प्रकार के यत्न किए जा रहे हैं। राम मंदिर में भूतल पर विराजमान रामलला और प्रथम तल पर प्रतिष्ठित राजा राम के गर्भगृह में आयल हीटर लगा दिया गया है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दोनों हीटर हाल ही में खरीदे हैं। इस कारण गर्भगृह का तापमान अब नियंत्रित रह रहा है। शयन के समय रात्रि में उन्हें राजस्थानी रजाई भी ओढ़ाई जा रही है और आहार में गर्म वस्तुएं बढ़ा दी गई हैं। सुबह गुनगुने पानी से स्नान कराया जा रहा है।

    अयोध्या में बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को न्यूनतम तापमान लगभग चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बुधवार देररात से ही जिला शीतलहरी की चपेट में आ गया है। ठंड अधिक बढ़ जाने पर सभी मंदिरों में इससे बचाव के इंतजाम कर दिए गए हैं। कनक भवन में श्रीसीताराम के विग्रह को कंबल ओढ़ाया जाने लगा है और दिन में भी पैरों को ढंका जा रहा है।

    श्रीरामवल्लभाकुंज में अंगीठी के साथ भगवान को ब्लोअर की गर्म हवा प्रदान की जा रही है। हनुमानगढ़ी में विराजे बजरंग बली को रजाई ओढ़ाई जा रही है। पुजारी रमेशदास बताते हैं कि हनुमान जी को रबड़ी, पूड़ी, देसी घी का हलवा और खीर आदि का भोग लगाया जा रहा है। अनेक दिव्य रसायनों सहित गुनगुने पानी से स्नान कराया जा रहा है। इसी तरह अयोध्याधाम के अन्य मंदिरों में भी भगवान को सर्दी से बचाने के लिए अलग-अलग प्रकार के प्रबंध किए गए हैं।