विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामगोपाल यादव का सपा से निष्कासन वापस, पार्टी में सभी पद बरकरार

By Nawal MishraEdited By:
Published: Thu, 17 Nov 2016 11:12 AM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2016 11:16 PM (IST)

रामगोपाल यादव समाजवादी पार्टी में वापस हो गए हैं। वापसी के बाद उन्होंने कहा कि यह तो होना ही था ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। रामगोपाल यादव समाजवादी पार्टी में वापस हो गए हैं। उनका निष्कासन निरस्त कर दिया गया है। उनके सभी पद बरकरार रहेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले ही उन्होंने एक बयान में कहा था कि निकाले गए सभी लोगों की सपा में वापसी के साथ ही वह पार्टी में वापस आएंगे। ऐसे में समझा जा रहा है कि अब सपा कुनबे के घमासान के दौरान निकाले गए सभी लोगों की पार्टी में रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले सुबह सुबह सपा मुखिया मुलायम सिंह द्वारा जारी पत्र में राम गोपाल यादव का निष्कासन निरस्त कर दिया गया। पत्र में सपा मुखिया ने कहा कि रामगोपाल यादव राज्यसभा में संसदीय दल के नेता है। वह सपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता पदों पर पूर्ववत कार्य करते रहेंगे।

अगर मुझे कुछ हुआ तो रामगोपाल जिम्मेदारः अमर सिंह

पार्टी में वापसी नेताजी की कृपा

अपना निलंबन वापस होने के बाद सपा महासचिव ने रामगोपाल ने कहा कि यह तो होना ही था पार्टी में वापसी नेताजी की कृपा है। नेताजी कभी मेरे खिलाफ नहीं थे। इटावा स्थित रामगोपाल यादव के आवास पर समर्थकों की भआरी भीड़ जुटी है। मुलायम, अखिलेश, शिवपाल और रामगोपाल जिंदाबाद के नारेबाजी चल रही है। सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने लखनऊ में 5 कालीदास आवास पर जाकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की।

देखें तस्वीरें : इटावा में प्रेस कांफ्रेंस में रो पड़े सांसद राम गोपाल यादव

कुनबे की राजनीति में प्रोफेसर

एक रामगोपाल यादव का जन्म 29 जून 1946 को उत्तरप्रदेश के इटावा जिले में हुआ। उनहोंने भौतिकी और रानजीतिक विज्ञान दोनों ही विषयों में स्तानकोत्तर की डिग्री हासिल की और इसके बाद उन्होंने आगरा से पीएचडी की उपाधि हासिल की है। यूपी में सत्तारूढ़ सपा में परिवारवाद काफी मजबूत होकर उभरा है। आज यूपी की कमान सपा प्रमुख मुलायम सिंह के पुत्र अखिलेश के हाथों में है। सिर्फ अखिलेश ही नहीं, मुलायम के परिवार की तीसरी पीढ़ी का भी अब राजनीति में दखल हो चुका है। यही नहीं, मुलायम परिवार की महिलाएं भी राजनीति में आगे बढ़ रही हैं। देश के इस सबसे बड़े राजनीतिक कुनबे से कुल 13 लोग मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल यादव, राम गोपाल यादव, अंशुल यादव, प्रेमलता यादव, अरविंद यादव, तेज प्रताप सिंह यादव, सरला यादव, अंकुर यादव, धर्मेंद्र यादव और अक्षय यादव राजनीतिक धरातल पर जोर-आजमाइश कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।