Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दो किशोरियों से दुष्कर्म तीसरी ने अस्मत बचाने में दी जान

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Sat, 17 Sep 2016 07:19 PM (IST)

    पश्चिम उत्तर प्रदेश में सहारनपुर और मुजफ्फरनगर किशोरियों से दुष्कर्म किया गया। छेड़छाड़ से आजिज मुजफ्फरनगर की किशोरी ने मौत को गले लगा लिया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ (जेएनएन)। पश्चिम उत्तर प्रदेश में यौन हिंसा की वारदातें थम नहीं रहीं है। आज सहारनपुर के एक गांव में एक दुकानदार ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर दुराचार किया जबकि मुजफ्फरनगर से अपहृत छात्रा को दो युवकों ने हवश का शिकार बनाया। इसी बीच छेड़छाड़ से आजिज मुजफ्फरनगर की एक किशोरी ने मौत को गले लगा लिया।

    बागपत में युवती को अगवा कर दुष्कर्म, सांप्रदायिक तनाव

    छेड़छाड़ से आजिज हो किया आत्मदाह

    मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के लच्छेड़ा गांव में आज शाम किशोरी ने छेड़छाड़ और बदनामी से क्षुब्ध होकर घर में खुद को आग लगा ली। उसकी मौत हो गई। पीडि़त पिता ने गांव के दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लच्छेड़ा निवासी 14 वर्षीय किशोरी से गांव के ही मोहन पुत्र संत कुमार व सोनू पुत्र जगत सिंह आए दिन छेड़छाड़ करते थे। इस पर परिजनों ने उसे गुरुवार को खतौली थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में उसकी बुआ के घर भेज दिया। दोनों युवकों ने खानपुर पहुंचकर उससे छेड़छाड़ कर दी। इस पर ग्रामीणों ने दोनों की धुनाई कर खतौली पुलिस को सौंप दिया। वहां पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। इधर, शुक्रवार को परिजन किशोरी को लच्छेड़ा ले आए। यहां शाम को उसने बाथरूम में केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मंसूरपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्मदाह के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

    मुजफ्फरनगर में सामूहिक दुष्कर्म

    मुजफ्फरनगर के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडि़ता के पिता ने मामले में तहरीर दी है। आरोपी फरार हैं। एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री का गुरुवार को जानसठ फ्लाइओवर के पास शांतिनगर निवासी दो युवकों ने अपहरण कर लिया। दोनों उसे अपने आवास पर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह वह सूचना पाकर शांतिनगर पहुंचे और किशोरी को बंधनमुक्त कराया। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के यहां दबिश दी, लेकिन वे फरार मिले।

    सहारनपुर किशोरी से दुष्कर्म

    सहारनपुर के एक गांव में किशोरी को बहाने से मोबाइल शॉप में बुलाकर दुकानदार ने उसे बंधक बना लिया। फिर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस पूरे मामले में दुकानदार के साथी ने उसकी मदद की। किशोरी की मां मोबाइल शॉप पर पहुंची तो पीडि़ता अर्धनग्न हालत में बेहोश पड़ी मिली। पुलिस ने दुकानदार शमशेर और उसके साथी मुदस्सिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता का मेडिकल टेस्ट करवा लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है।

    खबरें और भी