विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायब‍िटीज के रोग‍ियों काे हार्ट अटैक आने पर नहीं होता दर्द, यहां जानें कैसे दे सकते हैं सीपीआर

Published: Mon, 10 Feb 2025 05:10 PM (IST)

डॉ. लोकेश गुप्ता ने सीपीआर की बारीकियों से लोगों को अवगत कराया। हृदय की बात एक अभियान दैनिक जागरण कार्यशाला ...और पढ़ें

सीपीआर देने का क्‍या है सही तरीका।
सीपीआर देने का क्‍या है सही तरीका।

 जागरण संवाददाता, लखनऊ। हृदय की बात एक अभियान दैनिक जागरण कार्यशाला का आयोजन चारबाग स्थित सिंधु भवन में किया गया। कार्यशाला में सिंधी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी जिज्ञासाएं भी शांत की।

सिंधु भवन ट्रस्ट यूपी के महामंत्री दीपक लालवानी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से दैनिक जागरण जो संदेश दे रहा है वह सराहनीय कदम है। सिन्धु सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश छबलानी कहते हैं कि सामान्य लोगों को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) के बारे में नहीं पता लेकिन दैनिक जागरण की पहल से लोग इसको जानने लगे हैं।

उनमें अपने परिवार व मित्रों को इसे सिखाने की ललक भी दिख रही है। इसके लिए सिंधी समाज के लोगों ने दैनिक जागरण व कार्यशाला करने आए मेदांता अस्पताल में इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के प्रभारी डॉक्टर लोकेश गुप्ता को धन्यवाद भी दिया। डॉ. लोकेश गुप्ता ने सीपीआर की बारीकियों से लोगों को अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि सीपीआर कैसे देनी चाहिए? एक मिनट में कितनी बार सीपीआर देना चाहिए और क्या बचाव करना चाहिए? जिससे मरीज की जान बचाई जा सके। इस दौरान लोगों ने डॉ. लोकेश गुप्ता से कई प्रश्न पूछकर उनके समाधान भी जाने।

प्रश्‍न- छाती में चुभन रहती है। क्या खाना चाहिए और कौन से तेल का प्रयोग करना चाहिए? अमूमन प्रतिदिन कितना चलना चाहिए। - श्याम कुमार अग्रवाल, दीपक लालवानी

उत्‍तर- हृदय से जुड़ी जांच करवा लें। टीएमटी निगेटिव है तो परेशानी नहीं होगी। ट्रेड मिल टेस्ट अगर पोजिटिव है तो उसे वरिष्ठ कार्डियोलाजी को दिखवाएं। जरूरत पड़ने पर ही एंजियोग्राफी की जाती है।

प्रश्‍न- खानपान में क्या नियंत्रण करें? जिससे धमनियों में खून न जमने पाए और दिल स्वस्थ रहे। - अनुज गौतम

उत्‍तर- अगर खानपान पर नियंत्रण कर लिया, उसकी समस्या अधिकांश खत्म हो जाती है। हिन्दुओं में संतुलित व शाकाहारी खानपान है, इसे वरीयता दें, घर में कम चिकनाई से बनने वाली चीजों का सेवन करें। नियमित रूप से 10 हजार कदम चलें। योगा को दिनचर्या में शामिल करें। इससे आप और आपका दिल स्वस्थ रहेगा। मोटे अनाज को वरीयता दें।

प्रश्‍न- गैस व हृदय गति में दर्द को कैसे समझें? पति को एक स्टंट पड़ा है और दूसरा 75 प्रतिशत ब्लॉकेज है, क्या दूसरा स्टंट डलवाना लेना चाहिए? -हेमा लालवानी, कांता

उत्‍तर- इसे गंभीरता से लें और हृदय रोग विशेषज्ञ को जरूर दिखाएं। अगर एक स्टंट पड़ा है और दूसरा 75 प्रतिशत ब्लॉकेज है तो एक जांच होती है उसे सीटी ऐंजि‍योग्राफी कहते हैं, उसकी जांच कराएं। जांच में आ जाएगा कि कितने प्रतिशत ब्लॉकेज है। उम्र अगर ज्यादा है तो स्टंट डलवाना लेना चाहिए, रिस्क लेने का कोई मतलब नहीं है।

प्रश्‍न- हृदय में दर्द होने पर कौन सी दवा लें? सीपीआर कैसे देना चाहिए और फास्ट फूड खाना चाहिए या नहीं। - सुरेश छबलानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सिंधु सभा

उत्‍तर- हृदय में दर्द होने पर दवा के नाम पर सिर्फ डिस्प्रिन लेनी चाहिए। सीपीआर एक हाथ को दूसरे हाथ की अंगुलियों में फंसाकर गदेली पर बल देते हुए एक मिनट में 100 से 120 बार देना चाहिए। यह क्रम पांच से छह मिनट तक करना चाहिए। फास्ट फूड, मीठा, धूम्रपान से बचना चाहिए। बहुत मन है और नियंत्रित नहीं हो रहा है तो घर में फास्ट फूड बनाकर खाएं, यह नुकसान उतना नहीं करेगा, जितना बाजार का बना हुआ करता है। वैसे उन्‍होंने कहा क‍ि हार्ट अटैक आने पर डायब‍िटीज के रोग‍ियों को दर्द नहीं होता है।

प्रश्‍न- हाथ में दर्द उठता है और फिर पीठ तक पहुंच जाता है। - आशा

उत्‍तर- आपके बताने से ऐसा लगा रह है कि सर्वाइकल की समस्या है। कभी-कभी जिस करवट लेटते हैं, उसी करवट उठे तो मांसपेंशियों में खिंचाव आ जाता है। कार्डियक जांच भी करवा सकते हैं। इससे जो शंका होगी वह दूरी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: Cardiac Arrest CPR: टूटती सांसों में डाल देता है जान... जानें हार्ट अटैक आने पर कैसे मददगार हो सकता है सीपीआर

यह भी पढ़ें: CPR Beat Cardiac Arrest: सांस या दिल रुक जाए तो CPR से बचाई जा सकती है जान, क्‍या है तरीका, पढ़ें विस्‍तृत खबर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।