विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सपा में फिर शुरू हुआ बैठकों का दौर, हारे हुए बूथों की समीक्षा करेगी पार्टी

Published: Sun, 14 Jul 2024 08:42 AM (IST)

लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में मिली जबरदस्त बढ़त के बाद पार्टी एक बार फिर अपना जनाधार ...और पढ़ें

जोनवार हारे हुए बूथों की समीक्षा करेगी सपा
जोनवार हारे हुए बूथों की समीक्षा करेगी सपा

HighLights

  1. हारे हुए बूथों की समीक्षा करेगी सपा
  2. जिला संगठन की मासिक बैठक में हुई चर्चा
  3. मोहनलालगंज सीट पर सपा ने दर्ज की

जागरण संवाददाता, लखनऊ।  लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने भले ही मोहनलालगंज सीट पर जीत दर्ज की हो, लेकिन जिन बूथों पर उसे हार का सामना करना पड़ा है अब उनकी समीक्षा की जाएगी। सपा हार के कारणों का पता लगाकर वहां अपना प्रदर्शन सुधारने की तैयारी में है।

शनिवार को सपा के जिला संगठन की मासिक बैठक में इस पर चर्चा की गई।  सांसद आरके चौधरी का सम्मान करते हुए जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम के कारण पार्टी ने मोहनलालगंज सीट पर अपनी जीत दर्ज की है।

हारे हुए बूथों पर समीक्षा करेगी सपा

पार्टी अब प्रत्येक विधानसभा में जोनवार हारे हुए बूथों की समीक्षा कर अपनी कमियों को सुधारेगी। मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में अधिक से अधिक मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, राजबाला रावत, राशिद अली, वीर बहादुर सिंह मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: UP Politics: संगठन के विस्तार पर कांग्रेस में तेज हुआ मंथन, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।