Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RTE के तहत प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन पाने का एक और मौका! दूसरे चरण के आवेदन आज से शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    Updated: Sat, 21 Feb 2026 06:30 AM (IST)

    आरटीई के तहत प्री-प्राइमरी और कक्षा एक में प्रवेश के लिए दूसरे चरण के ऑनलाइन आवेदन शनिवार से शुरू हो गए हैं। अभिभावक 7 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं, जबक ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. दूसरे चरण के आरटीई आवेदन आज से शुरू।

    2. अभिभावक 7 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    3. सीटों का आवंटन 9 मार्च को लॉटरी से होगा।

    राज्य ब्यूरो, जागरण लखनऊ। निश्शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्री-प्राइमरी और कक्षा एक में प्रवेश के लिए दूसरे चरण के ऑनलाइन आवेदन शनिवार से शुरू होंगे।

    अभिभावक सात मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। पहले चरण में जो अभिभावक आवेदन नहीं कर सके थे, वे इस चरण में अपने बच्चों का फॉर्म भर सकते हैं। दूसरे चरण में प्राप्त आवेदनों के आधार पर सीटों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा, जिसकी तिथि नौ मार्च निर्धारित की गई है।

    निजी विद्यालयों में पहले चरण में कुल 2,61,489 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से प्रवेश के लिए 1,09,349 सीटें आवंटित की जा चुकी हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने पात्र अभिभावकों से समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा है, ताकि बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा का लाभ मिल सके।

    यह भी पढ़ें- सीएम योगी शनिवार को देंगे 460 करोड़ की सौगात, फसल बीमा और दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को मिलेगी फायदा