Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akhilesh Yadav की कांग्रेस को दो टूक, जीतने वाले प्रत्याशियों को सीट, धर्म के मुद्दे पर अपनी पार्टी के नेताओं को दी नसीहत

    Updated: Wed, 10 Jan 2024 07:30 AM (IST)

    Akhilesh Yadav News In Hindi सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए विधायकों से लिए सुझाव। सपा मुखिया ने विपक्षी गठबंधन आइ ...और पढ़ें

    Akhilesh Yadav: किसी का कोई हो, हमारा भगवान तो पीडीए: अखिलेश
    Akhilesh Yadav: किसी का कोई हो, हमारा भगवान तो पीडीए: अखिलेश

    HighLights

    1. लोकसभा चुनाव में विधायक उतारेगी सपा
    2. कांग्रेस को जीतने वाली सीटें की मिलेंगी

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि किसी का भगवान कोई भी हो किंतु हमारा भगवान तो ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) है। भाजपा सरकार पीडीए विरोधी है। यही पीडीए ही एनडीए को हराएगा।

    सपा प्रदेश मुख्यालय में विधायकों, पूर्व विधायकों व 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की बैठक में अखिलेश ने लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। सभी ने अपने-अपने क्षेत्र के लोकसभा चुनाव के दावेदारों के नाम और चुनाव को लेकर अपने सुझाव बंद लिफाफे में दिए।

    भाजपा पर बोला हमला

    अखिलेश ने कहा कि भाजपा लगातार इस बात का प्रचार कर रही है कि विकसित भारत बनेगा, क्या विकसित भारत किसानों के बिना आय बढ़े हो जाएगा? देश की अर्थव्यवस्था तभी बेहतर होगी जब किसान और गरीब खुशहाल होगा। अखिलेश ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में जो एमओयू हुए थे क्या वो जमीन पर आ रहे हैं, क्या इंसेंटिव देने के लिए बजट में व्यवस्था की गई थी? समाजवादियों को खुशी तभी होगी जब गरीब के बेटे को नौकरी मिलेगी। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव भी उपस्थित थे।

    विधायकों को भी लोकसभा चुनाव में उतारेगी सपा

    अखिलेश यादव कई विधायकों को भी लोकसभा चुनाव में उतारेंगे। बैठक में उन्होंने इसके संकेत दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उतनी ही सीटें दी जाएंगी, जितने उनके पास जीतने वाले प्रत्याशी होंगे। सपा मुखिया ने अपने नेताओं को धर्म से संबंधित किसी मुद्दे में न फंसने की सलाह दी।

    ये भी पढ़ेंः Lalu Yadav की बेटी Hema Yadav पर भी ईडी का शिकंजा, राजद को आया गुस्सा; Sushil Modi बोले- नीतीश कर रहे गिरफ्तारी का इंतजार

    बिलकिस बानो के मुद्दे पर अखिलेश ने कहा कि हमें भाजपा पर भरोसा नहीं है, लेकिन न्यायालय पर पूरा भरोसा हैं। सपा नेता आजम खां, इरफान सोलंकी व रमाकांत यादव को भाजपा सरकार ने झूठे मुकदमों में फसाया है। हमें भरोसा है सबको न्याय मिलेगा। 

    खबरें और भी