Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हरियाणा की 10 सीटों पर सपा उतार सकती है अपना प्रत्याशी, टिकट के लिए लखनऊ के चक्कर काट रहे दावेदार

    Updated: Sun, 25 Aug 2024 07:44 AM (IST)

    Haryana Assembly Election 2024 समाजवादी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव में दक्षिण हरियाणा की 10 से 12 सीटों पर अपना प्रत्याशी उतार सकती है। यह सभी वह स ...और पढ़ें

    टिकट के लिए लखनऊ के चक्कर काट रहे सपा के दावेदार
    टिकट के लिए लखनऊ के चक्कर काट रहे सपा के दावेदार

    HighLights

    1. सपा के दावेदार लखनऊ की लगा रहे दौड़
    2. यूपी विधानसभा उपचुनाव से पहले सपा की अग्निपरीक्षा
    3. मिल्कीपुर सीट पर आज फैसला करेंगे अखिलेश

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश से पहले समाजवादी पार्टी हरियाणा विधानसभा के चुनाव में अपना दम दिखाएगी। सपा ने यादव और मुस्लिम समीकरण वाली दक्षिण हरियाणा की 10 से 12 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। हरियाणा गठबंधन से ही उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर दिशा तय हो सकेगी।

    वहीं, हरियाणा में चुनाव लड़ने के दावेदारों ने सपा से टिकट हासिल करने के लिए लखनऊ के चक्कर लगाना शुरू कर दिया है। शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने आवास पर हरियाणा से आए कुछ नेताओं से मुलाकात कर चुनावी तैयारियों और प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की। नेताओं ने सपा प्रमुख से हरियाणा में जनसभाएं और रोड शो करने के कार्यक्रम भी मांगे हैं।

    10 से 12 सीटों पर लड़ सकती है सपा

    कुल 90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा में 10 से 12 सीटों पर यादव और मुस्लिम मतदाता अहम भूमिका निभाते हैं। दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी,सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह व पलवल जिलों की 29 विधानसभा सीटों में से सपा 10 से 12 सीटों को अपने लिए मुफीद मान रही है।

    इन सीटों से ही सबसे अधिक दावेदारों ने टिकट के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से संपर्क किया है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी कहते हैं कि पार्टी हरियाणा में चुनाव लड़ेगी। सपा अकेले चुनाव लड़ेगी या गठबंधन में। यह शीर्ष स्तर पर तय होगा।

    खबरें और भी

    मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर आज बैठक

    उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को प्रदेश कार्यालय में बैठक करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सपा प्रमुख चुनाव प्रभारी व सांसद अवधेश प्रसाद के साथ वहां के जिला संगठन के पदाधिकारियों से उनकी जमीनी तैयारी पर चर्चा करेंगे।

    इसे भी पढ़ें: क्या कांग्रेस कर रही जम्मू-कश्मीर में अलग झंडे का समर्थन? INC-NC गठबंधन पर CM योगी ने राहुल गांधी से पूछे सवाल

    इसे भी पढ़ें: UP News: उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा की नई उम्मीद, नौ पार्कों में से सात में बिजली का उत्पादन शुरू