Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लखनऊ में बवाल: गेट फांदकर JPNIC परिसर में दाखिल हुए अखिलेश,LDA ने तैयार की तहरीर; VIDEO से होगी लोगों की पहचान

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 01:20 PM (IST)

    Lucknow News जय प्रकाश नारायण की जयंती पर जेपीएनआईसी का गेट बंद किए जाने से नाराज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उसको फांदकर भीतर प्रवेश कर गए। ...और पढ़ें

    अखिलेश को रोकने के लिए दरवाजे पर लगाया ताला, गेट पर चढ़कर JPNIC परिसर में दाखिल हुए सपा मुखिया
    अखिलेश को रोकने के लिए दरवाजे पर लगाया ताला, गेट पर चढ़कर JPNIC परिसर में दाखिल हुए सपा मुखिया

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जयप्रकाश नारायण की जयंती पर बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ के जेपीएनआइसी पहुंचे। अखिलेश के पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें परिशन न होने का हवाला दिया एवं रोकने का प्रयास किया।

    पुलिस ने अखिलेश को रोकने के लिए जेपीएनआइसी के गेट पर ताला लगा दिया और गेट को फांदकर कोई भीतर न जा सके इसके लिए एक दिन पहले ही लोहे की चादर लगा दी गई थी।

    गेट को फांदकर अखिलेश ने किया माल्यार्पण

    जय प्रकाश नारायण की जयंती पर जेपीएनआईसी का गेट बंद किए जाने से नाराज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उसको फांदकर भीतर प्रवेश कर गए। अखिलेश यादव अपने रथ से आए थे। उनको मना करने जैसे ही पुलिस अधिकारी रथ के भीतर गए, अखिलेश यादव नाराज हो गए।

    इसे भी पढ़ें: अतीक के बाद अब मुख्तार अंसारी की जमीन पर बनेंगे सरकारी आवास, LDA ने शासन को भेजा प्रस्ताव

    अखिलेश तुरंत रथ से उतरे और गेट फांदकर भीतर चले गए। उनके पीछे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी गए। वापस आने पर कार्यकर्ताओं ने पहले गेट का ताला तोड़ने की कोशिश की, तब तक अखिलेश आ गए। वह दोबारा गेट फांदकर अखिलेश बाहर आए। इस बीच गेट का ताला भी टूट गया। अखिलेश ने प्रदेश सरकार पर तानाशाही का आरोप भी लगाया।

    इसे भी पढ़ें: लुटेरी दुल्हन ने पति को बताया जीजा, FIR के लिए पहुंची अदालत; दो साल तक झांसे में रहा UP Police का सिपाही

    बता दें एलडीए ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जेपीएनआइसी में माल्यार्पण कार्यक्रम की अनुमति देने से मना कर दिया था।

    खबरें और भी

    सपा ने एलडीए से मांगी थी अनुमति

    अखिलेश यादव ने जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआइसी) में जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का कार्यक्रम तय किया था। सपा प्रदेश कार्यालय की ओर से एलडीए उपाध्यक्ष डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने अनुमति मांगी गई थी।

    इसे भी पढ़ें: 'मैंने अंदर जाकर देखा, योगी सरकार ने करोड़ों रुपये बर्बाद कर दिए', मैदान से बाहर निकलने पर बोले अखिलेश यादव

    एलडीए अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया-

    पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जेपीएनआइसी में सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी गई है। यहां सफाई का काम चल रहा है। इसलिए ताला लगाया गया है।