विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: नई हवा है, नई सपा है...पार्टी से यूथ को जोड़ने के लिए शुरू हुआ ये प्रयोग, इकरा हसन व इन सांसदों का भी 'अध्याय'

Published: Mon, 24 Jun 2024 07:46 AM (IST)

UP News सपा की पत्रिका समाजवादी बुलेटिन में अखिलेश का पहली बार अंग्रेजी में संदेश। युवा सांसद इकरा हसन प्रिया ...और पढ़ें

सपा की कैरान से सांसद हैं इकरा हसन।
सपा की कैरान से सांसद हैं इकरा हसन।

HighLights

  1. सपा में अब युवाओं को जोड़ने के लिए अंग्रेजी का भी प्रयोग।
  2. अब गैर यादव ओबीसी व दलितों के बीच अपनी पैठ बढ़ाई

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। वर्ष 2021 में जब नई हवा है, नई सपा है...गाना लांच किया गया तभी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इरादे साफ नजर आ रहे थे कि अब पार्टी बदल रही है। एमवाई (मुस्लिम, यादव) गठजोड़ से आगे निकलकर सपा ने गैर यादव ओबीसी व दलितों के बीच अपनी पैठ बढ़ाई।

पार्टी ने इसे विस्तार देते हुए पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) रणनीति पर फोकस किया तो उसे इसके अच्छे परिणाम भी मिले। अब सपा ने नौजवानों को पार्टी से जोड़ने के लिए अंग्रेजी भाषा को भी अपना लिया है।

पहली बार सपा की पत्रिका समाजवादी बुलेटिन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का अंग्रेजी में एक संदेश आया है। अखिलेश ने अपने संदेश में यह भी बताया कि उन्होंने इकरा हसन, प्रिया सरोज व पुष्पेंद्र सरोज जैसे युवा नेताओं को क्यों टिकट दिया।

युवा हैं और अच्छे से समझते हैं चुनौतियां

अखिलेश ने कहा ये युवा हैं, ये आधुनिक समाज की चुनौतियां अच्छी तरह समझते हैं। इनके आने से पार्टी को युवाओं के नए विचार भी मिलेंगे। समाजवादी बुलेटिन में तीनों ही सांसदों से बातचीत व उनके बारे में विस्तार से अंग्रेजी में एक-एक स्टोरी लिखी गई है।

ये भी पढ़ेंः यूपी में एक और थप्पड़कांड: जमीनी विवाद सुलझाने गए तहसीलदार ने उछाला हाथ तो किसान ने जड़ा थप्पड़, शांतिभंग में चालान

ये भी पढ़ेंः Weather Update: इंतजार खत्म, आज से बरसेंगे बादल; कुछ घंटे में झमाझम बारिश के लिए रहिए तैयार, आया IMD का ताजा अपडेट

एक्स पर की पोस्ट

सपा अध्यक्ष ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर इसे पोस्ट करते हुए लिखा...बड़ों का तजुर्बा और युवाओं की ऊर्जा मिलकर बनाएंगे ‘पाजीटिव इंडिया-स्ट्रांग इंडिया’। इकरा ने कैराना, प्रिया ने मछलीशहर व पुष्पेंद्र ने कौशांबी लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है। इन तीनों ने ही विदेश से पढ़ाई की है। 

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी कहते हैं कि समाजवादी बुलेटिन में कुछ चीजें इसलिए अंग्रेजी में दी गईं हैं ताकि युवा पीढ़ी को भी समाजवादी विचारधारा से अवगत कराया जा सके। आज की ऐसी नई पीढ़ी जो अंग्रेजी पढ़ती है और अंग्रेजी ही बोलती है उनके लिए इस तरह के लेख दिए गए हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।