विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस-सपा गठबंधन की तस्वीर साफ, 17 सीटों पर लड़ेगी INC; बाकी सीटों पर SP और अन्य दल के प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव

Updated: Wed, 21 Feb 2024 05:46 PM (IST)

lok sabha election 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी का साथ म‍िल गया है। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पा ...और पढ़ें

कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडे और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस।
कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडे और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस।

ड‍िज‍िटल डेस्‍क, लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी का साथ म‍िल गया है। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लखनऊ में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन का एलान क‍िया गया।

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा, "मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि यह निर्णय लिया गया है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और शेष 63 सीटों पर I.N.D.I.A के उम्मीदवार होंगे- सपा और अन्य दलों से।''

ये हैं वो 17 सीटें, ज‍िनपर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

रायबरेली,  अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी, देवरिया।