संकल्प दिवस के रूप में भाजपा मनाएगी दारा सिंह चौहान का जन्मदिन, जातीय समीकरण साधने पर जोर
भाजपा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जातीय समीकरण साधने के लिए कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान का जन्मदिन संकल्प दिवस समारोह के रूप में मनाएगी। यह आयोजन ...और पढ़ें

दारा सिंह चौहान।
HighLights
दारा सिंह चौहान का जन्मदिन संकल्प दिवस समारोह के रूप में।
भाजपा विधानसभा चुनावों के लिए जातीय समीकरण साध रही।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई बड़े नेता होंगे शामिल।
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। विधान सभा चुनाव को देखते हुए भाजपा जातीय समीकरण साधने का कोई अवसर नहीं छोड़ रही। प्रदेश सरकार में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान का जन्म दिन शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर आडिटोरियम में संकल्प दिवस समारोह के रूप में मनाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक समेत कई अन्य चेहरे भाग लेंगे।
पूर्वांचल में उनका जनाधार है
मऊ के रहने वाले दारा सिंह चौहान को प्रदेश की राजनीति के अहम ओबीसी चेहरों में माना जाता है। पूर्वांचल में उनका जनाधार है। यहां कई सीटों पर लोनिया चौहान की अच्छी आबादी है। 2022 विधान सभा चुनाव के दौरान वह भाजपा से सपा में चले गए थे, लेेकिन बाद में फिर भाजपा का दामन थाम लिया।योगी सरकार में मंत्री भी बनाए गए।
यह भी पढ़ें- फतेहपुर को आज 550 करोड़ की सौगात देंगे सीएम योगी, डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में जनता की नब्ज टटोलेंगे मुख्यमंत्री
अब भाजपा ओबीसी समेत सभी जातियों को साधने पर फोकस कर रही है। इसी कड़ी में कुर्मी चेहरा एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक के पहुंचने को विशेष जातीय समीकरण के रूप में देखा जा रहा है।