विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाई-बहन ने वर्दी पहनकर क्षेत्र में बढ़ाया परिवार का मान, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

Published: Sun, 26 Apr 2026 09:55 PM (IST)

सरोजनीनगर के अभिषेक राणा ने पुलिस विभाग में भर्ती होकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, सरोजनीनगर। विधान सभा सरोजनीनगर के ग्राम गढ़ी चुनौटी निवासी अभिषेक राणा ने पुलिस विभाग में भर्ती होकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि उनकी बड़ी बहन मनु पहले से ही सिपाही के पद पर तैनात हैं। अब भाई के भी पुलिस सेवा में शामिल होने के बाद यह भाई-बहन की जोड़ी क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

रविवार को आर टी सी 33 वीं वाहिनी पीए सी झांसी में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद अभिषेक राणा ने विधिवत पुलिस सेवा में कदम रखा। इस उपलब्धि के साथ परिवार में खुशी का माहौल है।

पेशे से किसान हैं पिता

पिता हीरा लाल, जो पेशे से किसान हैं, और माता कोकिला देवी (गृहिणी) अपने दोनों बच्चों की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। अभिषेक राणा के बड़े भाई अश्वनी राणा ने बताया कि अभिषेक और मनु का बचपन से ही सपना था कि वे पुलिस विभाग में भर्ती होकर समाज सेवा करें।

आज दोनों ने अपनी मेहनत और लगन से उस सपने को साकार कर दिखाया है। अभिषेक और मनु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता के त्याग, माता की प्रेरणा और परिवार के सहयोग को दिया।