विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में प्रचंड गर्मी से हाल बेहाल, इन 20 जिलों में 47 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा; IMD ने जारी की चेतावनी

Published: Mon, 20 May 2024 08:01 AM (IST)

UP Weather उत्तर प्रदेश में गर्मी के तेवर और तल्ख हो गए हैं। रविवार को प्रदेश के 10 जिलों में ...और पढ़ें

यूपी में प्रचंड गर्मी से हाल बेहाल, इन 20 जिलों में 47 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
यूपी में प्रचंड गर्मी से हाल बेहाल, इन 20 जिलों में 47 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। (UP Weather) उत्तर प्रदेश में गर्मी के तेवर और तल्ख हो गए हैं। रविवार को प्रदेश के 10 जिलों में दिन का पारा 44 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। वहीं, आगरा में अधिकतम तापमान रिकार्ड 47.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 50 साल के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब मई माह में दिन का पारा 47 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया।

झांसी में भी धरती तप रही है। यहां दिन का तापमान 47.2 डिग्री पहुंच गया। लखनऊ में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री पहुंच गया।

प्रदेश में सबसे गर्म रहा आगरा

प्रदेश में आगरा सबसे गरम रहा। मौसम विभाग के वर्ष 1974 से 2024 तक मई के आंकड़ों के अनुसार रविवार को पिछले 50 वर्षो में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे गरम दिन रहा।

सूरज ने रविवार को सुबह से ही तेवर दिखाना शुरू कर दिए थे। सुबह सात बजे से ही तेज धूप की वजह से गर्मी का अहसास होने लगा था। जैसे-जैस दिन चढ़ा सूरज के तेवर और तीखे होते चले गए। सुबह 11 बजे से ऐसा लगने लगा, जैसे आसमान से अंगारे बरस रहे हों।

मतदान क्षेत्रों में लू की चेतावनी

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत 21 जिलों में मतदान होगा। इनमें पांच जिलों में दिन का तापमान परेशान कर सकता है।

महोबा, ललितपुर, झांसी, जालौन और हमीरपुर में पारा 45 पार रहने का पूर्वानुमान है। इन इलाकों में 25-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चलने के आसार हैं। जिला प्रशासन की ओर से ज्यादातर मतदान स्थलों पर पानी की व्यवस्था होगी, लेकिन मतदाताओं को अपने साथ पानी की बोतल रखना चाहिए।

47 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

इसके अलावा बलरामपुर, गोंडा, सीतापुर, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, फतेहपुर, कानपुर देहात, कौशांबी, प्रतापगढ़, चित्रकूट और बांदा में भी अधिकतम तापमान 43 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल तीन से चार दिनों तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। इस दौरान दिन के साथ रात के तापमान में भी तीन-चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। प्रयागराज में लगातार दूसरी रात पारा 31 से अधिक रिकॉर्ड किया गया।

इसे भी पढ़ें: फूलपुर में बिना भाषण दिए लौटे राहुल-अखिलेश, सीएम योगी ने ली चुटकी; कहा- अब तो लोग इन्हें...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।