Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लखनऊ के आलमबाग में सैक्स रैकेट, हिरासत में संचालिका

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 05 Jan 2017 11:39 PM (IST)

    आलमबाग पुलिस ने आज देर शाम एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने घर के अंदर गोरखधंधा चला रही संचालिका तथा एक युवक-युवती को दबोच लिया। पकड़ा गया यु ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ (जेएनएन)। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज एक सेक्स रैकेट सामने आया। यहां आलमबाग कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर संचालिका के साथ दो महिला तथा एक ग्राहक को हिरासत में लिया है। संचालिका ने मकान को किराए पर ले रखा था।

    आलमबाग पुलिस ने आज देर शाम एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने घर के अंदर गोरखधंधा चला रही संचालिका तथा एक युवक-युवती को दबोच लिया। पकड़ा गया युवक बीबीए का छात्र है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर देर शाम बरहा कॉलोनी निवासी महिला के घर में छापा मारा।

    आगरा में गेस्ट हाउस में रंगरेलिया मनाते पकड़े गए चार युवक-युवतियां

    इस दौरान घर के भीतर के कमरे में एक युवक-युवती बेहद आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए। वहां पर छानबीन करने पर कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिलीं, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ी गई युवती केशवनगर मडिय़ांव की है, जबकि आरोपी युवक अंगद मोतीनगर का रहने वाला है।

    कानपुर में सपा नेता के घर में चल रहा था सेक्स रैकेट

    कविता शर्मा बड़ा बरहा रेलवे कॉलोनी में आरके तिवारी के मकान में पति वेद प्रकाश शर्मा के साथ रहती है।साथ उसका पुत्र विष्णु भी रहता है। बताया जाता है कि विष्णु ग्राहक लाने का काम करता है। वह दोपहर मोतीनगर ऐशबाग में रहने वाले बीबीए के एक छात्र को कस्टमर के रूप में लाया था। जहां पर मड़ियांव की रहने वाली महिला पहले से मौजूद थी। इस दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

    खबरें और भी

    जानकारी पाकर मौके पर पहुचीं पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चौक निवासी एक अन्य युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जिसने बयान में सेक्स रैकेट संचालित होने की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी संचालिका के साथ इस काम में उसका बेटा शानू भी शामिल है। इन सभी आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

    गाजीपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल संचालक समेत नौ गिरफ्तार