विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवा हत्याकांड: 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मृतक की मां ने जताया UP सरकार का आभार, अब बेटे की अस्थियों का करेंगी विसर्जन

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Wed, 21 Oct 2026 01:46 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2026 08:14 AM (IST)

शिवा शर्मा हत्याकांड में तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद मृतक की मां रंजना ने उत्तर प्रदेश सरकार और लखनऊ पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

HighLights

  1. शिवा शर्मा हत्याकांड में तीन आरोपित गिरफ्तार।

  2. मृतक की मां ने यूपी सरकार का आभार व्यक्त किया।

  3. सभी साजिशकर्ताओं पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। शिवा शर्मा हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मृतक की मां रंजना ने उत्तर प्रदेश सरकार और लखनऊ पुलिस का आभार व्यक्त किया है। मामले में तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद रंजना ने कहा कि पुलिस की इस तत्परता से उन्हें न्याय की उम्मीद जगी है।

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बेटे की हत्या की साजिश में शामिल हर एक दोषी को चिह्नित कर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि किसी भी आरोपित को बख्शा न जा सके।

बेटे के न्याय के लिए रंजना के सब्र का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपितों की गिरफ्तारी का इंतजार करते हुए उन्होंने दस दिनों तक शिवा की अस्थियों का विसर्जन नहीं किया था।

यह भी पढ़ें- बस्ती में दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर यातायात डायवर्जन लागू, 27 अक्टूबर तक बदला रहेगा रूट

अब वह हरिद्वार में अस्थि विसर्जन कर लखनऊ लौटेंगी।