विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के फ्लैट की हाउस टैक्स फाइल गायब, शादाब खान के नाम पर दर्ज है प्रॉपर्टी

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:04 PM (IST)

शिवा शर्मा हत्याकांड से जुड़ी श्रद्धा दुबे के अवध ग्रीन अपार्टमेंट वाले फ्लैट की हाउस टैक्स पत्रावली नगर निगम से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. श्रद्धा दुबे के फ्लैट की हाउस टैक्स फाइल गायब।

  2. फ्लैट शादाब खान के नाम पर दर्ज है निगम में।

  3. फ्लैट पर ₹36,848 का बकाया, ब्याज सहित।

गरण संवाददाता, लखनऊ। प्राग नारायन रोड के जिस अवध ग्रीन अपार्टमेंट में श्रद्धा दुबे रहती थी। अब नगर निगम में उसकी हाउस टैक्स से जुड़ी पत्रावली नहीं मिल रही है। नगर निगम में यह फ्लैट शादाब खान के नाम पर दर्ज है। कारोबारी शिवा शर्मा की इस फ्लैट से गिरकर मौत हुई थी, जो श्रद्धा का लिव इन पाटर्नर था।

यह जमीन पहले आवासीय में दर्ज थी लेकिन अपार्टमेंट बनने के बाद नगर निगम ने फर से भवन कर का निर्धारण किया था। पहले अपार्टमेंट स्वामी के नाम भवन कर जारी होता था लेकिन एक सितंबर 2015 को शादाब खान के नाम पर फ्लैट नगर निगम में दर्ज हो गया था। तत्कालीन राजस्व निरीक्षक ने वार्षिक मू्ल्य 12,960 रुपये तय गया था। इस हिसाब से 1944 रुपये सालाना भवन कर बन रहा था। फ्लैट पर 20574 रुपये बकाया है और 14327 रुपये ब्याज है। इस हिसाब से 36,848 रुपये की बकायेदारी है।

बनाई गई थी हाउस आइडी 

अब सवाल यह उठ रहा है कि इतना रसूख वाली श्रद्धा दुबे आखिर दूसरे नाम वाले फ्लैट में क्यों रह रही थी और फ्लैट के कमरे के साइज भी बड़े नही हैं। इसका अंदाजा फ्लैट के वार्षिक मू्ल्य से ही पता चलता है या फिर नगर निगम की तरफ से गलत तरह से भवन कर का निर्धारण किया गया था। इसके अलावा फ्लैट नंबर 04 सी और 04 डी को मर्ज कर एक हाउस आइडी बनाई गई थी।

यह भी पढ़ें- मुस्कान को फांसी, 10 माह की बेटी राधा की जिम्मेदारी उठाने को आगे आए मुंबई के इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी; की ये पेशकश

यह आइडी है, 9157 जी 40844 है। हालांकि दो तीन दिन से फ्लैट से जुड़ी पत्रावली को तलाश जा रहा है लेकिन वह नहीं मिल रही है।

2015 में फ्लैट का भवन कर निर्धारण किया गया था, लेकिन उसकी पत्रवाली नहीं मिल रही है। संबंधित लिपिक से कहा गया है कि फाइलों को देखकर रिपोर्ट दें। यह भी देखा जाएगा कि भवन कर कम तो नहीं लगा था। -ओम प्रकाश, जोनल अधिकारी नगर निगम जोन एक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।