लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में दस दिन की Judicial Custody में मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपी, भेजा गया जेल
Shaddha Dubey Sent To Jail: श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को लखनऊ जिला कारागर में भेजा गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, लखनऊ : लिव इन पार्टनर श्रद्धा दुबे को कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में ACJM कोर्ट से जेल भेजा गया। दस दिन की न्यायिक अभिरक्षा के दौरान लखनऊ की हजरतगंज पुलिस जेल के अंदर पूछताछ कर सकती है।
श्रद्धा दुबे के साथ रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को भी कोर्ट से कड़ी सुरक्षा में जेल भेजा गया। श्रद्धा दुबे को STF ने 20 अक्टूबर को नागपुर से गिरफ्तार किया था। गुरुवार को उसको ज्यूडिशियल कस्टडी में दस दिन के लिए जेल भेजा है। आज कोर्ट के समक्ष लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने तमाम इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जज के सामने प्रस्तुत किया और कुछ कार्ड जिसके द्वारा लगभग 13 दिनों की फरारी के दौरान उपयोग बताए जा रहे हैं।
शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे के साथ बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को गुरुवार को नागपुर से लखनऊ लाकर पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया। श्रद्धा दुबे और साथियों को ज्यूडिशियल रिमांड बहुखंडी भवन में एसीजेएम 7 बलवंत कुमार भारती की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब पुलिस शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपियों से पूछताछ करेगी।
चार मोबाइल फोन और कैश बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और कैश बरामद होने की जानकारी दी है। नेपाल से वापसी समेत कई सवालों के जवाब अभी नहीं मिले हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस ने श्रद्धा से यह जानने की कोशिश की कि बिना एटीएम से पैसे निकाले और बिना यूपीआई का इस्तेमाल किए उसके पास कैश कहां से आया।
पैसों के स्रोत, फ्लैट में मौजूद लोगों और यात्रा से जुड़े सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। फिलहाल श्रद्धा की ओर से ज्यादातर सवालों पर चुप्पी साधे रखने से सभी का जवाब मिलना मुश्किल हो रहा है। इससे पहले लखनऊ के सिविल हास्पिटल में श्रद्धा दुबे का मेडिकल हुआ।
अब आरोपितों के मददगारों पर शिकंजा
तीनों के जेल जाने के बाद डीसीपी सेंट्रल अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और दानिश को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया गया। तीनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की गई। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
इनकी पिछले दस दिनों में किसने की मदद की, पुलिस इसकी जांच कर रही है। आरोपियों को कहां-कहां ठहराया गया, मददगारों की भी पहचान की जाएगी। पुलिस आरोपियों के बयान और सभी पहलुओं को विवेचना में शामिल करेगी। इसके साथ बरामद मोबाइल के अलावा अन्य नंबरों और डिवाइस की भी पहचान की जा रही है। आरोपियों की मदद करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।