SIR in UP: यूपी में 15 दिन और बढ़ी एसआईआर की समय सीमा, अब 26 दिसंबर तक भरे जा सकेंगे फॉर्म
SIR in UP: भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को 15 दिन और बढ़ा दिया है। अब 26 दिसंबर तक गणना ...और पढ़ें

HighLights
अब 26 दिसंबर तक भरे जा सकेंगे गणना प्रपत्र
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी को
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को 15 दिन और बढ़ा दिया है। अब 26 दिसंबर तक गणना प्रपत्र जमा हो सकेंगे। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी को होगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर 14 दिनों के लिए अभियान की अवधि बढ़ाने का आग्रह किया था। चुनाव आयोग ने गुरुवार को 15 दिन की समयसीमा बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि यह अनुरोध इसलिए किया गया था ताकि जिलाधिकारी एक बार फिर से मृतक, स्थानांतरित और अनुपस्थित मतदाताओं का सत्यापन करवा सकें। चुनाव आयोग का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध बनाना है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग ने एसआईआर की घोषित तिथियों को 15 दिन बढ़ाते हुए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। अब 26 दिसंबर तक गणना अवधि चलेगी।
इस दौरान गणना प्रपत्र जमा किए जाएंगे। मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन अब 31 दिसंबर को होगा। दावे और आपत्तियां 31 दिसंबर से 30 जनवरी तक स्वीकार की जाएंगी। नोटिस चरण में गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों-आपत्तियों का निस्तारण 31 दिसंबर से 21 फरवरी तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 28 फरवरी को होगा।