विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के काफिले में चल रहे वाहनों की दुर्घटना के कारणों की होगी जांच, SIT का गठन

Published: Mon, 26 Oct 2026 01:16 PM (GMT+05:30)

SIT For Rahul Gandi Convay Vehicles Accident: चार कारें और एक एंबुलेंस टकराईं। इस दुर्घटना का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री ने जांच का आदेश दिया है।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डीजीपी ने गठित किया विशेष जांच दल

  2. लखनऊ से सुल्तानपुर जाते समय पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भिड़े से वाहन

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी सोमवार को सड़क मार्ग से लखनऊ से सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होने जा रहे थे। इसी दौरान राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकरा गईं। चार कारें और एक एंबुलेंस टकराईं। इस दुर्घटना का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री ने जांच का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा राहुल गांधी के 26 अक्टूबर को सुलतानपुर जाते समय उनके काफिले के पीछे चल रहे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना की समग्र जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।

डीजीपी ने कहा कि उक्त घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता के दृष्टिगत, घटना के वास्तविक कारणों, परिस्थितियों तथा किसी प्रकार की लापरवाही / सुरक्षा में चूक के बिन्दु पर जांच के लिए गठित SIT में पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र, किरण एस को अध्यक्ष बनाया गया है। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक, सुलतानपुर बृज नारायण सिंह और पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, सुलतानपुर राम कृष्ण चतुर्वेदी को सदस्य नियुक्त किया गया है।

Convay

इन बिंदुओं पर करेंगे जांच

दुर्घटना के कारणों एवं परिस्थितियों की विस्तृत जांच।
सुरक्षा / एस्कॉर्ट / यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक का परीक्षण।
भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सुझाव।

SIT से अपेक्षा की गई है कि वह घटना के समस्त पहलुओं पर समग्र जांच कर अपनी विस्तृत आख्या/रिपोर्ट शीघ्रातिशीघ्र इस मुख्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।

दुर्घटना के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था की होगी पड़ताल

एसआईटी दुर्घटना के कारणों और उससे जुड़ी परिस्थितियों की विस्तृत जांच करेगी। इसके साथ ही काफिले के पीछे चल रहे वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था, एस्कॉर्ट प्रबंधन और यातायात संचालन की समीक्षा भी की जाएगी। जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही या सुरक्षा संबंधी चूक सामने आती है, तो उससे जुड़े तथ्यों का परीक्षण किया जाएगा।

भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने पर भी रहेगा जोर

डीजीपी ने एसआईटी को घटना के सभी पहलुओं की समग्र जांच कर जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुझाव देने को भी कहा गया है।

सुलतानपुर के हलियापुर क्षेत्र में माइलस्टोन 89.5 के पास राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही चार कारें और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं। एक्सप्रेसवे पर काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, गनीमत रही कि राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित रहे।

यह भी पढ़ें- मानहानि के मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आठ वर्ष बाद मिला न्याय, सुल्तानपुर MP-MLA कोर्ट ने किया बरी

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, अमित शाह पर टिप्पणी मामले में सुलतानपुर कोर्ट ने दोषमुक्त किया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।