विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतापुर हाईवे होगा 6-लेन: इटौंजा में टूटकर बनेगा नया अंडरपास, 20 से अधिक गांवों को होगा फायदा

Published: Sun, 18 Oct 2026 06:28 AM (IST)

सीतापुर हाईवे को छह लेन का बनाने की तैयारी है, जिसके तहत इटौंजा में पुराना अंडरपास तोड़कर नया बनाया जाएगा और फुट ओवर ब्रिज भी बनेंगे।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. सीतापुर हाईवे को छह लेन का किया जाएगा।

  2. इटौंजा में पुराना अंडरपास तोड़कर नया बनेगा।

  3. 20 से अधिक गांवों को आवागमन में सुविधा।

अशोक कुमार, इटौंजा। सीतापुर हाईवे पर इटौंजा से जुड़े 20 से अधिक गांवों के निवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। हाईवे को छह लेन का बनाने की तैयारी के तहत मौजूदा अंडरपास तोड़कर नया बनाया जाएगा। साथ ही, अर्बन एरिया और स्कूल के निकट फुट ओवर ब्रिज भी बनाए जाएंगे।

सीतापुर रोड पर इटौंजा के आसपास गांवों के पास हाईवे पर कट नहीं है। ऐसे में लोगों को गांव पहुंचने के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ती है या जाम का सामना करना पड़ता है। रेलवे स्टेशन के पास कट बनाने की मांग को लेकर पहले धरना-प्रदर्शन भी हुआ था, लेकिन कट नहीं बनाया गया। अर्जुनपुर के निकट करीब तीन किलोमीटर दूर कट है।

चांदपुर खानीपुर, कल्याणपुर, पृथ्वीपुर, अहमदपुर खेड़ा, डेरवा, पृथ्वी नगर, उसरना, धर्मपुर, कुंडापुर, पालपुर, सिंघामऊ, शिवपुरी, बरगदी कला, उदवतपुर, राजापुर, रायपुर राजा, शाहपुर राजा, खानीपुर और अन्य गांवों के लोग इटौंजा आते-जाते हैं। इन गांवों के सैकड़ों बच्चे भी यहां पढ़ने जाते हैं। फिलहाल आवागमन ओवरब्रिज के नीचे से होता है।

डिवाइडर पार कर हाईवे करते हैं क्रॉस

डिवाइडर पर टीन की चादरें लगा दी गई हैं, लेकिन खुली जगहों से स्कूली बच्चे और राहगीर सड़क पार करते हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। संकरे ओवरब्रिज पर अक्सर जाम लगता है और लोग जल्दी निकलने के लिए डिवाइडर पार कर हाईवे क्रॉस करते हैं।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर में एंट्री के नियमों में बड़ा बदलाव, CEO ने सख्त किया पहरा; कर्मचारियों के लिए भी कड़े हुए रूल्स

रेलवे स्टेशन के पास कट बनाने की मांग दीपक शुक्ला तिरंगा महाराज, मदन मोहन मिश्र और अन्य लोगों ने की थी। एनएचएआइ 30 के प्रोजेक्ट इंजीनियर प्रमोद कुमार के अनुसार, पुराना अंडरपास तोड़कर नया बनाया जाएगा। सभी कट बंद किए जाएंगे और अर्बन एरिया तथा स्कूल के निकट फुट ओवर ब्रिज बनेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।