विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छह स्पेशल ट्रेनों ने दी UP PET-2026 के अभ्यर्थियों को राहत, नियमित की देरी ने बढ़ायी मुश्किलें

Published: Sun, 25 Oct 2026 07:17 PM (IST)

Special Trains For UP PET-2026: लखनऊ से मुरादाबाद के लिए दो, आगरा फोर्ट, प्रयागराज संगम , बलिया और बरेली के लिए एक-एक स्पेशल ट्रेनें चलायी गईं।

अभ्यर्थियों को स्पेशल ट्रेनों ने राहत दी

अभ्यर्थियों को स्पेशल ट्रेनों ने राहत दी

HighLights

  1. कानपुर की ओर जाने वाली गोमती एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन घंटों लेट

  2. गोरखपुर इज्जतनगर एक्सप्रेस की देरी से पीलीभीत के अभ्यर्थी परेशान

जागरण संवाददाता, लखनऊ : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2026 में शामिल होने आए अभ्यर्थियों को जहां स्पेशल ट्रेनों ने राहत दी, वहीं नियमित ट्रेनों की मुश्किलें लेट ट्रेनों ने बढ़ा दी।

गोमती एक्सप्रेस के लेट होने से कानपुर की ओर जाने वाले अभ्यर्थी परेशान हुए। इसी तरह गोरखपुर इज्जतनगर एक्सप्रेस की देरी से पीलीभीत जाने वाले कई अभ्यर्थियों को परेशानी हुई। गोमती एक्सप्रेस सुबह 5:45 बजे के स्थान पर 8:30 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसी तरह गोरखपुर इज्जतनगर एक्सप्रेस के एक घंटा लेट होने से पीलीभीत जाने वाले अभ्यर्थियों ने रेलवे से शिकायत दर्ज कराई।

ट्रेन 14214 इंटरसिटी एक्सप्रेस के मनकापुर में अधिक देर तक खड़ा होने से रवि वर्मा ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। रेलवे की ओर से अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी और परीक्षा छूटने की आशंका जताते हुए ट्रेन को नियत समय पर गंतव्य तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया।

ट्रेन 04097 शकूरबस्ती स्पेशल से टिकट करवाने वाले अभ्यर्थी प्रदीप चौहान ने इस ट्रेन के छह घंटे लेट चलने पर अपना टिकट निरस्त कर दिया।अवध एक्सप्रेस से इटावा जा रहे सीपी यादव ने रेलवे को शिकायत करते हुए कहा कि उनको रविवार सुबह आठ बजे सेंटर पर रिपोर्ट करना है।

रेलवे ने छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। लखनऊ से मुरादाबाद के लिए दो, आगरा फोर्ट, प्रयागराज संगम , बलिया और बरेली के लिए एक-एक स्पेशल ट्रेनें चलायी गईं। शाम की पाली के बाद स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ रही। जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों ने स्थिति को संभाला। स्टेशन के बाहर होल्डिंग एरिया बनाया गया। यहां अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़ें- UPSSSC PET 2026 : अयोध्या में शराब के नशे में पहुंचा अभ्यर्थी, परीक्षा केंद्र से मेडिकल कराने भेजा गया अस्पताल

यह भी पढ़ें- परीक्षा की शुचिता, सुरक्षा और सुचारु संचालन सर्वोच्च प्राथमिकता, अभ्यर्थियों की सुविधा में न हो कोई कोताही: सीएम योगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।