विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस बार 5 नहीं, 6 दिन का होगा दीपोत्सव, धनतेरस पर दो दिन होगी खरीदारी, जानिए क्या है शुभ मुहूर्त?

Published: Mon, 13 Oct 2025 08:25 AM (IST)Updated: Mon, 13 Oct 2025 08:38 AM (IST)

इस वर्ष दीपोत्सव छह दिनों का होगा, क्योंकि धनतेरस दो दिन मनाया जाएगा। 18 अक्टूबर को दोपहर से धनतेरस शुरू ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. छह दिन का होगा दीपोत्सव

  2. धनतेरस पर दो दिन खरीदारी

  3. हनुमान मंदिरों में सुंदरकांड पाठ

जागरण संवाददाता, लखनऊ। पांच दिवसीय दीपोत्सव इस बार छह दिवसीय होने वाला है। 18 अक्टूबर को दोपहर बाद से धनतेरस लग जाएगा और 19 तक रहेगा। इस साल दो दिन धनतेरस होने के कारण पांच नहीं छह दिन का दीपोत्सव मनाया जाएगा।

आचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी (धनतेरस) की शुरुआत 18 अक्टूबर को दोपहर 12:18 बजे से होगी और 19 अक्टूबर को दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी। इस दिन छोटी दीपावली और बजरंग बली का प्राकट्य उत्सव भी मनाया जाएगा। हनुमान सेतु मंदिर के आचार्य चंद्रकांत द्विवेदी ने बताया कि मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ होगा।

लेटे हनुमान मंदिर, नए व पुराने हनुमान मंदिर, पक्का पुल के दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, समेत सभी मंदिरों में पूजन और सुंदरकांड पाठ होगा। आचार्य आनंद दुबे ने बताया कि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी का समापन 20 अक्टूबर को दोपहर 3:44 बजे होगा और इसी दिन दीपावली मनाई जाएगी।

कार्तिक माह की अमावस्या का मान दोपहर 3:44 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर को शाम 5:54 बजे तक रहेगा। इसी दिन अमावस्या का दान पुण्य किया जाएगा। अन्नकूट-गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को होगा और 23 को भाई दूज मनाया जाएगा। इस दिन कलम, दवात और बहीखाता की पूजा की जाती है।