विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सपा का UP विधान परिषद चुनाव में धांधली का आरोप, 100 से अधिक शिकायतें दर्ज

Published: Fri, 23 Oct 2026 09:13 PM (IST)

समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है, जिसमें मतदान के दिन 100 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं।

सपा ने भाजपा पर हार के डर से बूथ कैप्चरिंग और अवैध मतदान का आरोप लगाया।

सपा ने भाजपा पर हार के डर से बूथ कैप्चरिंग और अवैध मतदान का आरोप लगाया।

HighLights

  1. सपा ने विधान परिषद चुनाव में धांधली के आरोप लगाए।

  2. मतदान दिवस पर 100 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं।

  3. भाजपा पर बूथ कैप्चरिंग और अवैध मतदान का आरोप।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव के लिए हुए मतदान में धांधली के आरोप लगाए हैं। मतदान दिवस पर सपा की ओर से निर्वाचन आयोग को 100 से अधिक शिकायत की गईं। इनमें बूथ कैप्चरिंग, अवैध रूप से मतदान कराने, मतदाताओं को मतदान से रोकने आदि की शिकायतें शामिल हैं।

पार्टी ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर भी इन शिकायतों को साझा किया। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी की ओर से जारी बयान में आरोप लगाया गया है कि शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा ने अपनी हार के डर से मतदान में धांधली, बेईमानी और प्रशासन के सहयोग से विपक्षियों का उत्पीड़न किया।

लोक मर्यादा और नैतिकता के मानकों की धज्जियां उड़ाकर मंत्री, विधायक और भाजपा के प्रभावशाली नेताओं ने अपने पद की मर्यादा भूलकर मतदान को प्रभावित किया।

बूथ कैप्चरिंग कर लोकतंत्र की हत्या की है। भाजपाई रंग की पर्ची वालों को ही कई जगह मतदान करने दिया गया। बिना पहचान पत्र चेक किए भाजपाई वोटरों को वोट डालने दिया गया। चुनाव आयोग ने शिकायतों को बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।