विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विधानसभा चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, अब्दुल मतीन सिद्दीकी को बनाया उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष

Published: Sun, 27 Sep 2026 07:57 AM (IST)

समाजवादी पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए अब्दुल मतीन सिद्दीकी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

अखिलेश यादव

अखिलेश यादव

HighLights

  1. सपा ने उत्तराखंड में संगठन मजबूत करने की पहल की।

  2. अब्दुल मतीन सिद्दीकी उत्तराखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त।

  3. सोनम बगवाड़ी और आभा बड़थवाल भी प्रमुख पदों पर।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की कोशिश तेज कर दी है। उत्तराखंड के लिए प्रदेश अध्यक्ष समेत दो प्रभारियों की नियुक्ति की है।

पार्टी ने हल्द्वानी निवासी अब्दुल मतीन सिद्दीकी को समाजवादी पार्टी उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया है। जबकि सोनम बगवाड़ी को राज्य का प्रभारी और आभा बड़थवाल को गढ़वाल मंडल का प्रभारी बनाया गया है।

पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने हाल ही में उत्तराखंड के अपने नेताओं के साथ बैठक की थी। जिसके बाद उनके निर्देश पर ही नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित आजाद नगर निवासी अब्दुल मतीन सिद्दीकी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में पार्टी उत्तराखंड में संगठन के विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाएगी।

वहीं, देहरादून निवासी सोनम बगवाड़ी को पूरे उत्तराखंड का प्रभारी नामित किया गया है। उनके जिम्मे प्रदेश संगठन की गतिविधियों के समन्वय और पार्टी के कार्यक्रमों को गति देने की जिम्मेदारी होगी।

देहरादून की ही आभा बड़थवाल को गढ़वाल मंडल का प्रभारी बनाया गया है। इससे पार्टी को मंडल स्तर पर संगठन को सक्रिय करने में मदद मिलने की उम्मीद है। सपा ने इन नियुक्तियों के जरिये उत्तराखंड में संगठनात्मक ढांचे को नए सिरे से सक्रिय करने का संकेत दिया है।

यह भी पढ़ें- 'सपा की तरह बात न करें...' जलभराव पर सांसद रवि किशन और पार्षद में तीखी नोकझोंक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।