फर्जी हस्ताक्षर से फॉर्म-7 जमा करने वालों पर FIR दर्ज कराए आयोग, सपा ने की मांग
सपा ने निर्वाचन आयोग से फर्जी हस्ताक्षर कर फॉर्म-7 जमा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पार्टी अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्व ...और पढ़ें

HighLights
सपा ने फर्जी फॉर्म-7 जमा करने वालों पर एफआईआर मांगी।
पार्टी ने भाजपा पर मतदाताओं के नाम कटवाने का आरोप लगाया।
सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के फॉर्म-7 रद्द करने की मांग।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा ने निर्वाचन आयोग से मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए फर्जी हस्ताक्षर कर फार्म-7 जमा करने वालों को चिन्हित कर एफआइआर दर्ज कराने की मांग की है। इस संबंध में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा को ज्ञापन भेजा है।
प्रदेश अध्यक्ष की ओर से पार्टी नेता केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में फतेहपुर, सहारनपुर, बलिया, सोनभद्र, आगरा, संभल, मीरजापुर, बुलंदशहर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद और बांदा में वैध मतदाताओं के नाम काटने के लिए फार्म-7 जमा करने के उदाहरण देते हुए आरोप लगाया गया है भाजपा की ओर से नाम काटने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाया गया है।
मांग की गई है कि प्रदेश के सभी विधान सभा क्षेत्रों में भाजपा द्वारा जमा किए गए फार्म-7 को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। आवेदक के रूप में हस्ताक्षर करने वालों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कराए जाएं।