Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    STF के हाथ लगी बड़ी सफलता, मुख्तार व शहाबुद्दीन का शार्प शूटर मुठभेड़ में ढेर; दर्ज थे 20 हत्या के मुकदमे

    Updated: Wed, 07 Aug 2024 07:39 AM (IST)

    एसटीएफ की टीम ने आगरा दिल्ली हाईवे पर स्थित गांव रोशू गढ़ी के निकट बुधवार सुबह माफिया मुख़्तार अंसारी और सिवान के सहाबुद्दीन के शूटर रह चुके मऊ के ताहिर ...और पढ़ें

    एसटीएफ ने मार गिराया मुख्तार का शूटर पंकज यादव
    एसटीएफ ने मार गिराया मुख्तार का शूटर पंकज यादव

    HighLights

    1. प्रदेश के बदमाशों की टॉप टेन की लिस्ट में था शामिल
    2. 20 हत्याओं में वांटेड, एक लाख का घोषित था इनाम

    जागरण संवाददाता, मथुरा। माफिया मुख्तार अंसारी, सिवान के मोहम्मद शहाबुद्दीन और मुन्ना बजरंगी गिरोह के शार्प शूटर रह चुके मऊ के पंकज यादव को बुधवार सुबह एसटीएफ और फरह पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

    जबकि उसका साथी भागने में कामयाब हो गया। पंकज 20 हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसके पास से एक लाइसेंसी और एक विदेशी पिस्तौल बरामद की है।

    मऊ जिले के थाना रानीपुर के गांव ताहिरपुर के रहने वाले पंकज यादव मुख्तार अंसारी, शहाबुद्दीन और मुन्ना बजरंगी गिरोह का शार्प शूटर रह चुका था। उसे पकड़ने के लिए वाराणसी एडीजी ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

    मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ ने बिछाया जाल

    बुधवार सुबह चार बजे पंकज यादव अपने साथी के साथ कहीं जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ आगरा और फरह पुलिस ने आगरा - दिल्ली राजमार्ग पर ब्रज की रसोई के आगे रोषू गढ़ी के पास घेराबंदी कर ली। पुलिस के मुताबिक एक घंटे चली मुठभेड़ में पंकज ने ने 10 राउंड गोलियां चलाई।

    मुठभेड़ के दौरान उनका साथी भागने में कामयाब हो गया। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से पंकज यादव वहीं ढेर हो गया। एसटीएफ आगरा के राकेश यादव ने बताया, फरार हुए साथी की पहचान की जा रही है।

    खबरें और भी