Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी के इस जिले में शुरू हुआ सर्वे, अवैध निर्माण पर गरजेगा प्रशासन का बुलडोजर

    Updated: Mon, 26 Feb 2024 07:38 AM (IST)

    Lucknow Latest News एलडीए ने अकबर नगर में फिर सर्वे शुरू किया है। जिन लोगों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर नहीं की है एलडीए की टीम ने रविवार को उनका सर् ...और पढ़ें

    यूपी के इस जिले में शुरू हुआ सर्वे, अवैध निर्माण पर गरजेगा प्रशासन का बुलडोजर
    यूपी के इस जिले में शुरू हुआ सर्वे, अवैध निर्माण पर गरजेगा प्रशासन का बुलडोजर

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। एलडीए ने अकबर नगर में फिर सर्वे शुरू किया है। जिन लोगों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर नहीं की है, एलडीए की टीम ने रविवार को उनका सर्वे किया है। इन लोगों का अवैध निर्माण तोड़े जाने की तैयारी है।

    कुकरैल नदी पर कब्जा करके बसाए गए अकबर नगर प्रथम व द्वितीय पर जल्द बुलडोजर चलेगा। इस संबंध में मंडलायुक्त डा रोशन जैकब, जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, एलडीए उपाध्यक्ष डा इंद्रमणि त्रिपाठी सहित कई अधिकारियों ने शनिवार को बैठक करके योजना बनाई थी।

    हाई लेवल मीटिंग के बाद विधि अनुभाग से अकबर नगर मामले से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला गया था। अकबर नगर प्रथम व द्वितीय में 1068 आवास अवैध हैं। इन्हीं का सर्वे करने रविवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम पहुंची और कार्य तेजी से शुरू किया है जल्द ही ध्वस्त करने की कार्रवाई होगी।

    इसे भी पढ़ें: सीएम योगी के काफिले की एंटी डेमो कार दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत; छह पुलिसकर्मी समेत 12 घायल

    खबरें और भी