Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Swami Prasad Maurya : स्वामी प्रसाद मौर्य बोले; वन-नेशन, वन- इलेक्शन का फैसला गलत, कहा- गफलत में रहोगे तो...

    By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Fri, 01 Sep 2023 05:13 PM (IST)

    One Nation One Election स्वामी प्रसाद मौर्य हमेशा अपने बयानों से चर्चाओं में रहते हैं। उनके कई विवादित बयान लोगों की भावनाओं को भड़का देते हैं। कभी ज ...और पढ़ें

    स्वामी प्रसाद मौर्य बोले; वन-नेशन, वन- इलेक्शन का फैसला गलत, कहा- गफलत में रहोगे तो संविधान बदल देंगे
    स्वामी प्रसाद मौर्य बोले; वन-नेशन, वन- इलेक्शन का फैसला गलत, कहा- गफलत में रहोगे तो संविधान बदल देंगे

    लखनऊ, जागरण ऑनलाइन टीम। Swami Prasad Maurya : सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य हमेशा अपने बयानों की वजह से राजनीति गलियारों में सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने One Nation, One Election पर बयान दिया है। अपने इस बयान के बाद अब फिर उनके बयान पर चर्चा हो रही है। इस बार स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर वन-नेशन वन-इलेक्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

    बोले-  सरकार के इस निर्णय की घोर भर्तस्ना करता हूँ

    स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा ''वन नेशन-वन इलेक्शन का निर्णय संविधान विरोधी है, लोकतंत्र की हत्या कर राजतन्त्र की स्थापना का सरकार का कुत्सित प्रयास है। सरकार के इस निर्णय की घोर भर्तस्ना करता हूँ। लोकतंत्र को बचाने के लिये सभी को एकजुट हो जाना चाहिए, गफलत में रहोगे तों संविधान बदल देंगे।''