Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dress Code: यूपी के वो 5 मंदिर जहां नहीं मिलेगी अमर्यादित कपड़ो में एंट्री, जाने से पहले पढ़ लें पूरी जानकारी

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Sun, 25 Jun 2023 01:26 PM (IST)

    Dress Code in Temples इन दिनों मंदिर में अमर्यादित कपड़ों को लेकर बहस शुरू हो गई है। अभी कुछ दिन पहले उत्तराखंड के मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर मंदिर मे ...और पढ़ें

    यूपी के वो 5 मंदिर जहां नहीं मिलेगी अमर्यादित कपड़ो में एंट्री, जाने से पहले पढ़ लें पूरी जानकारी
    यूपी के वो 5 मंदिर जहां नहीं मिलेगी अमर्यादित कपड़ो में एंट्री, जाने से पहले पढ़ लें पूरी जानकारी

    लखनऊ, जागरण संवाददाता। भारत अपने समाज, संस्कृति, सभ्यता और धर्म के लिए जाना जाता है। भारत की जड़े धर्म और शास्त्रों से जुड़ी हैं। यहां सभी धर्मों को समान भाव से देखा जाता है और सभी धार्मिक स्थलों का सम्मान किया जाता है। इन्हीं धार्मिक स्थलों के अपने कुछ नियम हैं और कुछ मान्यताएं हैं। मौजूदा समय में हिंदू मंदिरों में अमर्यादित कपड़ों की वजह से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

    सोशल मीडिया पर इन दिनों उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश के मंदिरों में कपड़ों को लेकर विवाद शुरू हो गया है। युवा फैशन और ट्रेंड को देखते हुए छोटे कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं, इसी को लेकर अब एक नया विवाद शुरू हो गया है। सोशल मीडिया के इस समय को आस्था के लिए खतरा माना जा रहा है, इसी के चलते अब देश के कई मंदिरों में अमर्यादित कपड़ों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    अब अगर छोटे कपड़े पहनकर कोई भी मंदिर में प्रवेश करता है तो उसे मंदिर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसा नियम देश के चुनिंदा मंदिरों में लागू किया गया है, तो आईए जानते हैं उत्तर प्रदेश के उन मंदिरों के बारे में जहां आप छोटे कपड़े पहनकर भगवान के दर्शन नहीं कर सकते।

    1- आगरा का कैलाश महादेव मंदिर

    आगरा के कैलाश महादेव मंदिर समेत कई मंदिरों में छोटे कपड़े पहनने पर रोक लगा दी गई है। यहां शॉर्ट ड्रेस, हाफ पेंट, या फिर वन पीस जैसे कपड़े पहनकर गए श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंदिर प्रशासन का साफ कहना है की मंदिर में प्रवेश करने से पहले लोगों को भारतीय परंपरा वाले वस्त्र ही पहनने होंगे, अमर्यादित कपड़े पहनने पर उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    2- बरसाना का श्रीजी मंदिर

    मथुरा के भी मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहनकर प्रवेश करने पर प्रतिबंध लग गया है। मंदिर प्रशासन ने इसकी सूचना का बैनर भी मंदिर परिसर में लगा दिया। मंदिर परिसर में बैनर लग गए हैं। इन बैनरों में अमर्यादित वस्त्र न पहनकर आने की अपील की गई है।

    3- मथुरा का राधा बल्लभ और राधा दामोदर मंदिर

    मथुरा के राधा बल्लभ और राधा दामोदर मंदिर में शॉर्ट कपड़े पहनकर प्रवेश नहीं कर पाएंगे। अर्मयादित कपड़े पहनकर मंदिर में आने वालों के खिलाफ मंदिर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। मंदिर परिसर में नोटिस चिपका दिया गया है।

    4- गाजियाबाद का हनुमान मंदिर

    आगरा और मथुरा की तरह ही गाजियाबाद के हनुमान मंदिर में प्रवेश को लेकर ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। संजय नगर स्थित हनुमान मंदिर में प्रबंधन समिति ने सभी श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में हाफ पैंट, कटी-फटी जींस, स्लीवलेस टी-शर्ट और छोटे कपड़े पहनकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके लिए समिति की और से मंदिर के अंदर और बाहर भी बोर्ड लगा दिया गया है, ताकि श्रद्धालु अमर्यादित कपड़े पहनकर मंदिर में न आएं।

    5-प्रयागराज का मनकामेश्वर मंदिर

    संगम नगरी प्रयागराज के प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए अब ड्रेस कोड लागू हो गया है। महिलाओं और युवतियों को छोटे-उत्तेजक कपड़े पहनकर आने से मना किया गया है। महिलाओं को साड़ी, सलवार सूट या शालीन कपड़े पहन कर आने पर मंदिर में एंट्री मिलेगी