Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी में आचार संहिता हटते ही प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अमेठी-कानपुर समेत कई जिलों में पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

    Updated: Sun, 09 Jun 2024 10:29 AM (IST)

    चुनाव आचार संहिता हटने के बाद लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। चुनाव के साथ ही कानून-व्यवस्था ड्यूटी में लापरवाही करने वाले थानेदारों ...और पढ़ें

    यूपी में आचार संहिता हटते ही प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अमेठी-कानपुर समेत कई जिलों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
    यूपी में आचार संहिता हटते ही प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अमेठी-कानपुर समेत कई जिलों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। चुनाव आचार संहिता हटने के बाद लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। चुनाव के साथ ही कानून-व्यवस्था ड्यूटी में लापरवाही करने वाले थानेदारों समेत अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित व लाइन हाजिर किया गया है।

    डीजीपी मुख्यालय के निर्देश पर अब तक 70 से अधिक पुलिसकर्मियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की गई है। माना जा रहा है कि जल्द जिला व रेंज स्तर पर कई पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर भी किया जाएगा।

    लोकसभा चुनाव के बाद अमेठी में दस थाना प्रभारी बदले गए हैं। सीतापुर में कानून-व्यवस्था ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किया गया, जबकि चुनाव ड्यूटी में लापरवाही व शिकायत पर 44 पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किया गया है। यहां सात निरीक्षकों के तबादले भी किए गए।

    जालौन

    वहीं जालौन में दो दिन पहले मिट्टी खनन की शिकायत पर हुई झड़प के मामले में थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया और चुनाव आचार संहिता के नियमों के पालन में लापरवाही बरतने वाले पांच पुलिसकर्मी निलंबित किए गए। इसके अलावा गाजियाबाद, कानपुर, हापुड़ व अन्य जिलों में पुलिसकर्मियों के निलंबन व लाइनहाजिर की कार्रवाई की गई है।

    अन्य जिलों में भी लापरवाह पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए दो इनामी बदमाश चुनाव संपन्न होने के बाद पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ भी तेज की है। चार दिनों में पुलिस ने जौनपुर व मुजफ्फरनगर में दो इनामी बदमाशों को मार गिराया।

    अंबेडकरनगर, सीतापुर, मेरठ, बिजनौर, जालौन, शामली, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, मेरठ, अलीगढ़ व लखनऊ में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 14 बदमाश घायल हुए।

    इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव खत्म होते ही एक्शन मोड में आए पुलिस अधिकारी, 48 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर; सात के तबादले

    खबरें और भी