Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में ऊर्जा क्षेत्र पर होगा विशेष फोकस, UPPCL और UPNEDA करेंगे पवेलियन का संचालन

    Updated: Fri, 06 Sep 2024 11:01 PM (IST)

    UP International Trade Show - उत्तर प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र को ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2024 में प्रमुखता से प्रदर्शि ...और पढ़ें

    लाउंज को निवेशकों के साथ बैठकों के लिए विशेष रूप से बनाया जा रहा है।
    लाउंज को निवेशकों के साथ बैठकों के लिए विशेष रूप से बनाया जा रहा है।

    HighLights

    1. सौर व स्वच्छ ऊर्जा को लेकर हो रहे कार्यों को जाएगा दर्शाया
    2. ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर के बीच होगा आयोजन

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर के बीच आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2024 में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र की व्यापक उपस्थिति दर्ज कराने की कार्ययोजना पर अमल किया जा रहा है। 

    इस क्रम में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) व उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) पवेलियन का संचालन करेंगे। इसके माध्यम से प्रदेश के ऊर्जा परिदृश्य और खासतौर पर सौर व स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्रों की प्रगति, निवेश के अवसर, क्रियान्वित परियोजनाओं की जानकारियां दुनियाभर से आने वाले आगंतुकों से साझा की जाएगी।

    72 देशों से आएंगे लोग

    बता दें कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दुनिया के 72 देशों को खरीदार, निवेशक और कंपनियों का जुटाना होगा, जिससे वैश्विक बाजार में उत्तर प्रदेश के उत्पादों की मांग बढ़ेगी और विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसर उत्पन्न होंगे। 

    ट्रेड शो में प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों, निवेश के अवसरों समेत विभिन्न परियोजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश में संचालित सौर व स्वच्छ ऊर्जा कार्यक्रमों, उपलब्धियों, निवेश के अवसर, निवेश नीतियों, सोलर रूफ टाप, सोलर सिटी समेत तमाम परियोजनाओं की जानकारी भी यूपीनेडा द्वारा दी जाएगी। यूपीपीसीएल तथा यूपीनेडा द्वारा बनाए जा रहे पवेलियन में वीवीआईपी लाउंज भी होगा। इस लाउंज को निवेशकों के साथ बैठकों के लिए विशेष रूप से बनाया जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: वाराणसी-आजमगढ़ नेशनल हाईवे पर यातायात होगा सुगम, NHAI ने शुरू किया दूसरा Toll Plaza

    यह भी पढ़ें: UP News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगी खादी की चमक, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजन