Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lucknow News: भरभराकर गिरी छत, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत; मृतकों में 3 मासूम, सबसे छोटे की उम्र 5 साल

    By Swati SinghEdited By: Swati Singh
    Updated: Sat, 16 Sep 2023 11:27 AM (IST)

    Latest Lucknow News लखनऊ में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान की छत गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा आलमबाग में रेलवे कॉलो ...और पढ़ें

    आलमबाग में घर की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
    आलमबाग में घर की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

    लखनऊ, जागरण डिजिटल डेस्क। लखनऊ में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान की छत गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा आलमबाग में रेलवे कॉलोनी में हुआ। बताया जा रहा है कि रेलवे कॉलोनी में स्थित मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है।

    इस हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित पति और पत्नी की मौत हो गई है।

     मृतकों की हुई पहचान

    • सतीश चंद्र , उम्र - 40 वर्ष
    • सरोजनी देवी, उम्र- 35 वर्ष
    • हर्षित, उम्र-13 वर्ष
    • हर्षिता, उम्र- 10 वर्ष
    • अंश, उम्र - 5 वर्ष

    जेसीपी उपेंद्र अग्रवाल ने कही ये बात

    जेसीपी उपेंद्र अग्रवाल भी मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि हमें एक घर के छत गिरने की सूचना हमें मिली थी। मौके पर अभी एनडीआरएफ से लेकर सभी मौजूद है। फिलहाल इसमें पांच लोगों का एक परिवार रह रहा था।

    खबरें और भी