विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Trending Quiz : यूपी की किस सिटी को खुशबुओं का शहर कहा जाता है?

By Shiv Govind MishraEdited By: Shiv Govind Mishraa
Updated: Thu, 13 Aug 2026 08:18 PM (IST)

UP Quiz : क्या आप जानते हैं कि एक अच्छी बातचीत की शुरुआत कैसे होती है? सही और सटीक जानकारी से। जीके का दायरा केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है; यह इतिहास, विज्ञान और करंट अफेयर्स का ऐसा मेल है जो हमें एक स्मार्ट नागरिक बनाता है।

News Article Hero Image

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। जीके यानी जनरल नॉलेज किसी एक विषय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे आसपास की दुनिया, इतिहास, भूगोल, विज्ञान और रोजमर्रा की घटनाओं की एक समझ है।

यह केवल किताबों में लिखी बातें याद रखने के बारे में नहीं है, बल्कि इससे हमें सही फैसले लेने और लोगों के साथ खुलकर चर्चा करने का आत्मविश्वास मिलता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही सवाल और उनके जवाब, जो हमारे लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

सवाल 1- यूपी का सबसे बड़ा एयरपोर्ट कौन सा है
जवाब 1- उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

सवाल 2- राज्य की कुल जनसंख्या में महिलाओं का प्रतिशत कितना है?
जवाब 2- उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या में महिलाओं का प्रतिशत 47.71% है।

सवाल 3- राज्य की कुल जनसंख्या में ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत कितना है?
जवाब 3- उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या में ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत 77.73% है।

सवाल 4- राज्य की कुल जनसंख्या में शहरी जनसंख्या का प्रतिशत कितना है?
जवाब 4- उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या में शहरी जनसंख्या का प्रतिशत 22.27% है।

सवाल 5- उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला कौन सा है?
जवाब 5- उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक जनसंख्या वाले जिले (क्रमशः) (1) प्रयागराज, (2) मुरादाबाद और (3) गाजियाबाद हैं।

सवाल 6- उत्तर प्रदेश का सबसे कम जनसंख्या वाला जिला कौन सा है?
जवाब 6- उत्तर प्रदेश में सबसे कम जनसंख्या वाले जिले (क्रमशः) (1) महोबा, (2) चित्रकूट और (3) हमीरपुर हैं।

सवाल 7 - यूपी की किस सिटी को खुशबुओं का शहर कहा जाता है?
जवाब 7 - दरअसल, कन्नौज को खुशबुओं का शहर कहा जाता है.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया। यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। दैनिक जागरण इस खबर से संबंधित किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता।